Delhi : अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के रोज राजधानी दिल्ली के एम्स से लेकर कई छोटे-बड़े अस्पताल दिन के 2.30 बजे तक बंद रहेंगे। हालांकि आपातकालीन और महत्वपूर्ण रोगी देखभाल सेवाएं, ऑपरेशन थियेटर, ब्लड बैंक, फार्मेसी और एम्बुलेंस सेवाएं पूरे दिन चालू रहेंगी। मतलब आधे दिन तक हॉस्पिटल में छुट्टी रहेगी। एम्स प्रशासन का कहना है कि महत्वपूर्ण सेवाएं पूरे दिन चालू रहेंगी और मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एम्स प्रशासन द्वारा जारी एक नोटिस में कहा गया है कि “भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के आदेश के अनुपालन में, संस्थान 22 जनवरी को दिन के ढाई बजे तक बंद रहेगा।” नोटिस में आगे कहा गया है कि “हालांकि, आपातकालीन और महत्वपूर्ण रोगी देखभाल सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर, ब्लड बैंक, फार्मेसी और एम्बुलेंस सेवाएं पूरे दिन चालू रहेंगी।” इसी तरह राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी आधे दिन छुट्टी रहेगी। वैसे सभी इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। OPD काउंटर दिन के 1.30 बजे खुलेंगे।
इससे पहले दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने सरकारी दफ्तरों को 22 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया था। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने 22 जनवरी को “प्राण प्रतिष्ठा” समारोह के अवसर पर दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों, नागरिक निकायों और अन्य उपक्रमों के लिए आधे दिन की छुट्टी को मंजूरी दे दी है।
Breaking : Central govt Hospitals AIIMS, Safdarjung, RML and Lady Hardinge ‘s routine medical services to be partially closed due to Pran Pratishtha in Ayodhaya on Monday. pic.twitter.com/2Brnrfd3hX
— Hemant Rajaura (@hemantrajora_) January 20, 2024
AIIMS Delhi to observe half-day holiday till 2:30 pm on 22nd January 2024 on pranpratishtha of Ayodhya Ram Temple. However, all critical clinical services shall remain functional. pic.twitter.com/TfsQFs5utI
— ANI (@ANI) January 20, 2024
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों ने कर दिया सब तहस-नहस… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड एवं यूएसए ने दागे गोल… जानें
इसे भी पढ़ें : ठाट-बाट ऐसा, कोई भी खा जाता था गच्चा… जानें
इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें
इसे भी पढ़ें : Vitamin D का पूरा कोटा जरूरी, ऐसे हासिल कर सकते हैं…
इसे भी पढ़ें : बच्चियों का करता था शिकार, क्या हुआ वहशी का… जानें
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…
इसे भी पढ़ें : SSB ने किया तहस-नहस… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती, मां-बेटियों की आबरू लूट ली
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ सकती है ठंड, बारिश भी…
इसे भी पढ़ें : बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां… जानें कब तक
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों ने कर दिया सब तहस-नहस… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड एवं यूएसए ने दागे गोल… जानें








