Kohramlive : एक साथ भारत सहित दुनियाभर में कई उड़ाने प्रभावित हुई है। कुछ उड़ानों को डिले करना पड़ा तो कुछ फ्लाइट्स को कैंसिल। दरअसल, पूरी दुनिया में माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प की क्लाउड सर्विसेस में आये टेक्निकल इशू के कारण ऐसा हुआ है। माइक्रोसॉफ्ट के एज्योर क्लाउड और माइक्रोसॉफ्ट 365 सर्विसेस में कुछ समस्या आई है। सर्वर पूरी तरह से डाउन हो गया है। कंपनी ने कहा कि “हमें इसके बारे में पता है। हमारी टीम इस समस्या को सुलझाने में लगी है। हमने इसके कारणों का पता लगा लिया है।” इस वजह से फ्लाइट बुकिंग, कैंसिलेशन से लेकर चेक-इन तक की सेवाएं प्रभावित हुईं हैं। भारत में इंडिगो, आकाशा और स्पाइसजेट ने भी सेवा ठप होने को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसे लेकर लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इंडिगो ने ट्वीट किया, “हमारे सिस्टम वर्तमान में माइक्रोसॉफ्ट आउटेज से प्रभावित हैं, जिसका असर अन्य कंपनियों पर भी पड़ रहा है। इस दौरान बुकिंग, चेक-इन, आपके बोर्डिंग पास तक पहुंच और कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं…” pic.twitter.com/IVa1rH9Ahe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2024
स्पाइसजेट ने ट्वीट किया, “हम वर्तमान में अपने सेवा प्रदाता के साथ तकनीकी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जिससे बुकिंग, चेक-इन और बुकिंग कार्यक्षमताओं सहित ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। परिणामस्वरूप, हमने हवाई अड्डों पर मैन्युअल चेक-इन और बोर्डिंग प्रक्रियाएं सक्रिय कर दी हैं।… pic.twitter.com/8IqxgORijz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 19, 2024
VIDEO | Passengers stranded at Goa airport following a technical glitch with the check-in system. Further details are awaited.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/XAYjtLRlpJ
— Press Trust of India (@PTI_News) July 19, 2024
इसे भी पढ़ें :NEET पर SC ने NTA को दिया बड़ा आदेश…
इसे भी पढ़ें :T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ये होंगे कप्तान…
इसे भी पढ़ें :बिहार की युवती का अधजला श*व दुमका में… जानें मामला
इसे भी पढ़ें :डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस हादसे में रेल मंत्रालय ने किया बड़ा ऐलान…
इसे भी पढ़ें :जाह्नवी कपूर की बिगड़ी तबीयत, एडमिट…
इसे भी पढ़ें :रांची में इन पांच राशन डीलरो को शोकॉज… जानें
इसे भी पढ़ें :बेपटरी हुई डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, कितना हुआ नुकसान… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मैक्लुस्कीगंज में उग्रवादियों का तांडव, एक की ली जान…
इसे भी पढ़ें :दुकानों, होटल, ढाबों पर मालिक का नाम स्पष्ट रूप से लिखे : DIG
इसे भी पढ़ें : कोसी नदी में पलटी नाव, परिजनों में मची चीख-पुकार












