RANCHI : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 अक्टूबर 2022 को JSCA स्टेडियम में क्रिकेट मैच है। इस एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीसी राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल ने अधिकारियों को जानकारी दी। डीसी ने JSCA टीम से कोऑर्डिनेट कर काम करने का निर्देश दिया। JSCA स्टेडियम में ब्रीफिंग के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर दीपक दुबे, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) रामवृक्ष महतो, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण नौशाद आलम, पुलिस अधीक्षक, नगर अंशुमान कुमार सहित प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मी उपस्थित थे। डीसी ने कहा कि अनुशासन, लोगों के बैठने आदि की व्यवस्था से संबंधित किसी भी मामले में जेएससीए की टीम की तरफ से पहला रिएक्शन होगा, इसके बाद स्थिति के अनुसार प्रशासनिक टीम कार्य करेगी।
समय पर पहुंचें सभी अधिकारी और कर्मी
एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी व कर्मी अपने कार्यस्थल पर समय पर पहुंचें और समन्वय स्थापित करते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी करें। इस बात का ख्याल रखें कि कोई भी व्यक्ति अनधिकृत रूप से स्टेडियम में प्रवेश न करे और न ही आपत्तिजनक वस्तु अपने साथ ले जाए।
इसे भी पढ़ें : बोकारो में पुलिस हाई अलर्ट मोड में… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :नो डिटेंशन पॉलिसी खत्म, देखें क्या पड़ेगा स्टूडेंट्स पर असर…
इसे भी पढ़ें :दुमका में फिर जिंदा जला दी गयी एक बेटी, मरने से पहले क्या बोल गई मारूती… देखें
इसे भी पढ़ें :पारा शिक्षकों के लिए बड़ी खबर… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :यहां 1560 फीट ऊंचे पहाड़ से गिरता है आग का झरना, देखें…
इसे भी पढ़ें :सिमडेगा के सुनील का नैनीताल में मिला कंकाल
इसे भी पढ़ें :कारोबारी अमित अग्रवाल अरेस्ट, कल कोर्ट में पेशी










