KohramLive : रहस्यमय ढंग से गायब सिमडेगा के सुनील टोप्पो का कंकाल नैनीताल में मिला है। लगभग 36 साल के सुनील घूमने के ख्याल से अपने कुछ दोस्तों के साथ उत्तराखंड गया था। वह बीते करीब डेड़ माह से गायब था। वह नैनीताल के रामनगर में क्यारी गांव के एक रिसॉट में रूका था। सुनील के साथ गये उसके दोस्त हेमंत चंदवानी ने रामनगर के कोतवाली थाने में दोस्त सुनील की गुमशुदगी की रपट भी दर्ज कराई थी। तब से उसे खोजा जा रहा था, पर उसका कुछ पता नहीं चल पाया था। बीते 6 अक्टूबर को क्यारी गांव में ही उसका कंकाल मिला। कंकाल के पास एक चेकदार शर्ट और हल्के हरे रंग का पैंट मिला। पैंट की जेब में 250 रुपये और एक मोबाइल फोन मिले। मोबाइल फोन में कैद फोटो से उसकी पहचान हुई। पुलिस को शंका है कि यह कंकाल सिमडेगा के ललका गांव में रहनेवाले सुनील टोप्पो का है। इस बारे में सुनील के घरवालों को सबकुछ बता दिया गया है। कंकाल पड़े रहने की सबसे पहले जानकारी सिपाही गोविंद गोस्वामी को मिली थी।
घटना को लेकर नैनीताल रामनगर के थानेदार अरुण कुमार सैनी ने मीडिया को बताया कि बीते 22 अगस्त को झारखंड से कुछ पर्यटकों का दल नैनीताल के रामनगर में घूमने आया था। ये लोग यहां पर क्यारी गांव के रिसॉर्ट में रुके थे। उसी रोज सुनील वहां से रहस्यम ढंग से लापता हो गया था। सुनील के दोस्त हेमंत चंदवानी द्वारा गुमशुदगी की रपट दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने लापता सुनील को बहुत खोजा, पर उसका कुछ पता नहीं चला। बीते 6 अक्टूबर को सिपाही गोविंद गोस्वामी को खबर मिली कि क्यारी गांव में एक कंकाल पड़ा हुआ है। पुलिस सुनील के घरवालों के आने का इंतजार कर रही है।
इसे भी पढ़ें : चार जानलेवा कफ सिरप को लेकर झारखंड औषधि निदेशालय अलर्ट, जारी की स्पेशल गाइडलाइंस
इसे भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने शिक्षक बहाली को लेकर कही ये बात…देखें
इसे भी पढ़ें : लव मैरिज करने वाली पूजा के साथ हो गया भयानक कांड… देखें
इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….
इसे भी पढ़ें : आर्यन और रोहन की दर्दनाक मौत, देखें कैसे हुआ हादसा












