spot_img
spot_img
spot_img

आदमखोर के डेथ वारंट पर मुहर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : कई बच्चों को अपना निवाला बना चुके आदमखोर तेंदुए को मार गिराने की परमिशन मिल गई है। डरावने  माहौल को देखते हुये खूंखार तेंदुए को मारने की अनुमति दी गई है। वैसे जारी निर्देश में कहा गया है कि अगर तेंदुआ ट्रैंकुलाइज करने की स्थिति में पाया गया तो पहले उसको ट्रैंकुलाइज करना है, परिस्थिति विपरीत होने पर ही उसे मारा जाये। गढ़वा CF दिलीप कुमार यादव ने मीडिया को बताया कि PCCF वाइल्डलाइफ ने आदमखोर तेंदुए को मारने की अनुमति बुधवार को दे दी है। इससे पहले तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करने की अनुमति दी गई थी। गढ़वा वन विभाग की तरफ से तेंदुए को मारने की अनुमति PCCF वाइल्डलाइफ से मांगी गई थी। सूत्रों का कहना है कि तेंदुआ अपने आचरण के कारण रात में ही मारा जायेगा, क्योंकि दिन में उसकी फितरत आराम करने की होती है।

आदमखोर तेंदुए के आंतक को खत्म करने की खातिर हैदराबाद से मशहूर शूटर नवाब सफत अली खान की टीम को झारखंड में बुलाया गया है। यह टीम ट्रैंकुलाइजर का इस्तेमाल कर रही है। उसकी रेंज 25 मीटर के करीब है, जबकि तेंदुए को इतनी नजदीक से ट्रैंकुलाइज करना बहुत मुश्किल है। तेंदुए को मारने की अनुमति मिलने के बाद अब टीम 200 से 300 मीटर तक उसे अपना निशाना बना सकती है। तेंदुआ के आंतक से लोगों में डर-भय है। वह मानव जीवन के लिये खतरा बना हुआ है। तेंदुए की गतिविधि गढ़वा के आबादी वाले इलाके में ही है। तेंदुए का लोकेशन लगातार भंडरिया, रंका और रमकंडा की सीमा पर पर मिल रहा है। तेंदुए को मारने के लिए शूटर नवाब सफत अली खान की टीम कैंप कर रह रही है। टीम में कई एक्सपर्ट शामिल हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए तार के बाड़े में 50 ट्रैकिंग कैमरा लगाये गये है, वहीं 6 केज भी लगाये गये हैं।

इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारी इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

इसे भी पढ़ें :Mid Day Meal Scam : संजय तिवारी के खिलाफ केस दर्ज…

इसे भी पढ़ें :जेपी नड्डा ही रहेंगे भाजपा अध्यक्ष, कार्यकाल बढ़ा

इसे भी पढ़ें :Nepal Plane Crash : 16 साल बाद पति के जैसी मिली दर्दनाक मौ*त… देखें

इसे भी पढ़ें :क्रिकेटर केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की डेट वायरल, देखें…

इसे भी पढ़ें :रांची के चर्च कॉम्प्लेक्स में अचानक चीखने-चिल्लाने लगे लोग… देखें वीडियो

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...