Bihar : औरंगाबाद के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बस स्टैंड स्थित पुरानी PNB बैंक के पास बस की छत से सामान उतार रहे 25 साल के जितेंद्र राम की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक भवानोखाप गांव निवासी विश्वनाथ राम का बेटा था। जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र ‘मंटू बस’ से पटना जाने वाले यात्रियों का सामान उतार रहा था। इसी दौरान बस के ऊपर से गुजर रही बिजली की तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगते ही वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Bihar में शव देखकर मचा कोहराम
सबसे मार्मिक पहलू यह है कि जितेंद्र की शादी इसी 20 अप्रैल को रोहतास के तिलौथू थाना क्षेत्र के रामडीहरा गांव की सुनीता से हुई थी। शादी के महज 11 दिन बाद ही यह हादसा हो गया। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी ने भी फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता से उसे बचा लिया गया। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव देखकर कोहराम मच गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गये।
आक्रोशित लोगों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुये मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…












