kohramlive desk : Virat Kohli और Actress Anushka Sharma की बेटी को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी मुंबई पुलिस के सायबर सेल ने की है। अब आरोपी को पुलिस टीम मुंबई लेकर आ रही है। जानकारी के मुताबिक,आरोपी की पहचान रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी(23) के रूप में की गई है। वह पहले फ़ूड डिलीवरी एप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था। वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने आईआईटी हैदराबाद से बीटेक किया है।
इसे भी पढ़ें :INDUSLND बैंक में निकली बंपर वैकेंसी, 12 पास जल्द करें आवेदन
इसे भी पढ़ें :नाबालिग आशिक के साथ भागी थी 47 लाख लेकर, इतने पैसे उड़ाकर लौटी घर
टी-20 वर्ल्डकप में लगातार दो हार मिलने से धमकिया दी थी
आपको बता दें कि जब भारत ने टी-20 वर्ल्डकप में लगातार दो हार का सामना किया है। पहले पाकिस्तान और फिर न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को हराया। फैंस को टीम इंडिया से नाराजगी इतनी थी कि कुछ लोगों ने सारी हदे पार कर दी। सोशल मीडिया पर कप्तान विराट कोहली के परिवार, उनकी बेटी वामिका को लेकर धमकिया दी जा रही हैं और अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा था। फिर इस मसले पर दिल्ली महिला आयोग ने एक्शन लिया। दिल्ली महिला आयोग ने इस मामले में नोटिस जारी कर पुलिस से सवाल किए थे और अभी तक लिए गए एक्शन की जानकारी मांगी थी। अब मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने आरोपी रामनागेश श्रीनिवास अकुबाथिनी से पूछताछ करेगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें :Breaking : बस-ट्रेलर में भीषण टक्कर, 11 लोग जिंदा जले, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इसे भी पढ़ें :नदी में नहा रहे थे बच्चे, दो परिवारों के घर छाया मातम
इसे भी पढ़ें :यात्रीगण कृपया ध्यान दें : Ranchi-New Delhi Rajdhani Express अब इस रास्ते होकर जाएगी दिल्ली
इसे भी पढ़ें :इस एक्टर से Amazon CEO की गर्लफ्रेंड करने लगी फ्लर्ट!…देखें वायरल वीडियो
इसे भी पढ़ें :रांची में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर DC सख्त, हर मोहल्ले में टीकाकरण का आदेश
इसे भी पढ़ें :उपहार अग्निकांड में अंसल बंधुओं को कोर्ट ने दी 7 साल की जेल
इसे भी पढ़ें :पत्नी और तीन माह के दूधमुंहे बेटे को गला दबाकर उतारा मौत के घाट
इसे भी पढ़ें :MGM में जन्मी दो सिर वाली बच्ची, जच्चा-बच्चा दोनों तंदुरुस्त








