कोलकाता : विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद आज ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की तीसरी बार शपथ ली। कोरोना गाइडलाइन्स के कारण शपथ ग्रहण समारोह को छोटा रखा गया था। ममता बनर्जी ने अकेले शपथ ली है। उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं लिया। मंच पर केवल राज्यपाल जगदीप धनखड़ और ममता बनर्जी ही मौजूद रहीं। दोनों ने हाथ जोड़कर एक-दूसरे का अभिवादन किया। राज्यपाल ने ममता बनर्जी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। साथ ही राज्यपाल ने ममता बनर्जी को राज्य में हो रहे हिंसा पर नसीहत भी दी। राज्यपाल ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था का राज होना चाहिए। उम्मीद है ममता संविधान के हिसाब से चलेंगी। जिसके जवाब में ममता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता कोरोना के खिलाफ लड़ाई रहेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि हिंसा की घटना बर्दाश्त नहीं होगी, और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : जलती थी सहेलियां, करती थी टॉर्चर… सहन नहीं कर सकी थानेदार रूपा
इसे भी पढ़ें : भाई की मौत से तनाव में थी बहन, उठाया ऐसा कदम कि जिंदगी और मौत से लड़ रही जंग
यहां याद दिला दें कि टीएमसी ने प्रचंड बहुमत से जीत हासिल किया। टीएमसी ने 292 सीट में 213 पर कब्जा जमाया। वहीं पूरी ताकत के साथ उतरी बीजेपी को 77 सीट से ही संतोष करना पड़ा।














