Hazaribagh : रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और नशामुक्त माहौल में संपन्न कराने के मकसद से हजारीबाग में पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस कप्तान के निर्देश पर 6 टीमों का गठन किया गया था, जिन्होंने शहरी क्षेत्र के विभिन्न होटलों, किराना स्टोरों और अन्य संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से भंडारण और बिक्री की जा रही शराब तथा महुआ-जावा से बने देशी शराब के खिलाफ सघन कार्रवाई की गई। अभियान के तहत शहर के कुल 52 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान भारी मात्रा में देशी शराब, शराब बनाने की सामग्री और अवैध स्टॉक बरामद कर नष्ट किया गया। कोर्रा थाना क्षेत्र के कई होटलों में पुलिस ने कार्रवाई की। इनमें प्रमुख रूप से खुशबू होटल, होटल मीत मिलन, होटल सिटी इन, होटल ग्रीन पार्क, होटल वनांचल, होटल हवाना नाइट्स, होटल स्वागतम्म पैलेस, डिलिशियस ढाबा, बिहारी ढाबा, यादव लाइन होटल, मेहता लाइन होटल एवं लम्बू लाइन होटल शामिल हैं। नगवां के पास स्थित धर्मवीर किराना स्टोर और संदीप मोबाइल दुकान से पुलिस ने 199 बोतल अवैध शराब बरामद की। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
हजारीबाग में पुलिस का बड़ा एक्शन…#hazaribagh #jharkhand #police pic.twitter.com/BcXi50ImZ3
— KohramLive (@KohramLive) March 26, 2026
इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा रोल… जानें
इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…
इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…
इसे भी पढ़े :रांची में गूंजेगा T20 का रोमांच, कब-कब मैच… देखें पूरा शेड्यूल












