spot_img
spot_img
spot_img

VIP और VVIP दर्शन पूरी तरह बंद, श्रावणी मेला को लेकर बड़े फैसले

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : देवघर में इस बार विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर सरकार ने इस बार साफ संदेश दे दिया है कि आस्था में कोई VIP नहीं होगा। रविवार को सर्किट हाउस में हुई हाई लेवल बैठक में पर्यटन सह नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की और कई बड़े फैसले लिये। सबसे बड़ा फैसला, VIP और VVIP दर्शन पूरी तरह बंद। यानी इस बार बाबा बैद्यनाथ के दरबार में हर श्रद्धालु एक समान होगा। मंत्री ने साफ कहा, “श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम जलार्पण देना ही प्राथमिकता है।”

इस बार मेला सिर्फ धार्मिक नहीं, टेक्नोलॉजी का भी बड़ा उदाहरण बनने जा रहा है। पूरे मेला क्षेत्र को AI बेस्ड कंट्रोल रूम, फेस रिकग्निशन सिस्टम, स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट और QR कोड फीडबैक से लैस किया जायेगा। यानी हर मूवमेंट पर नजर और हर शिकायत का तुरंत समाधान। बुनियादी सुविधाओं पर भी फोकस साफ दिखा जैसे 24 घंटे पेयजल, साफ शौचालय, स्वास्थ्य केंद्र, मातृत्व सेवा, सफाई और बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिये गये।

इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो दुम्मा से खिजुरिया कांवरिया पथ तक बिजली के पोल हटाने और देवघर-बासुकीनाथ फोरलेन को मेला से पहले पूरा करने का अल्टीमेटम दिया गया है। सुरक्षा और ट्रैफिक पर भी जीरो टॉलरेंस, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, अपराध रोकथाम के लिए मजबूत प्लान तैयार है। साथ ही ओवरलोडेड ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सख्ती और जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक के बाद DC शशि प्रकाश सिंह ने मंत्री समेत सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…

इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...