Kohramlive : देशभर में रोज लाखों यात्रियों को लेकर दौड़ने वाली Indian Railways ने यात्रियों को राहत देने के लिये टिकट और रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इन बदलावों को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें सामने आईं, लेकिन रेलवे ने साफ किया है कि इसका मकसद यात्रियों पर बोझ बढ़ाना नहीं, बल्कि यात्रा व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी और सुविधाजनक बनाना है। पहले ट्रेन का चार्ट आमतौर पर रवाना होने से करीब 4 घंटे पहले तैयार होता था। अब इसे बढ़ाकर 9 से 18 घंटे पहले तैयार किया जायेगा। इससे यात्रियों को पहले ही पता चल जायेगा कि वेटिंग टिकट कंफर्म हुआ या नहीं। इसका फायदा दूर-दराज से आने वाले यात्रियों को राहत मिलेगा। बिना जरूरत स्टेशन जाने से बचेंगे। यात्रा की बेहतर योजना बनाना आसान होगा। रेलवे का कहना है कि नया सिस्टम अवैध टिकट एजेंटों पर सख्ती करेगा। चार्ट पहले बनने से आखिरी समय में टिकट ब्लॉक करने या गड़बड़ी करने की गुंजाइश कम होगी। यात्रियों को सीधे रेलवे सिस्टम से सही जानकारी मिलेगी। नई व्यवस्था के तहत यात्री ट्रेन खुलने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे। यह सुविधा ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से उपलब्ध होगी। इससे ट्रेन छूटने या नो-शो की परेशानी कम होगी। अगर आपकी टिकट स्लीपर में है और एसी में सीट खाली है, तो आप ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक क्लास अपग्रेड कर सकेंगे। इसके लिये यात्रियों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। यह सुविधा सीट उपलब्धता के आधार पर मिलेगी।
इसे भी पढ़े :रिंकू सिंह बने ऑफिसर, कितनी मिलेगी सैलरी और क्या होगा रोल… जानें
इसे भी पढ़े :ड्यूटी से गायब हुये तो होगी कार्रवाई… देखें वीडियो
इसे भी पढ़े :रामनवमी महोत्सव का न्योता स्वीकार किया CM हेमंत सोरेन ने…
इसे भी पढ़े :CM हेमंत सोरेन ने दिया शांति और भाईचारे का संदेश…
इसे भी पढ़े :रांची में गूंजेगा T20 का रोमांच, कब-कब मैच… देखें पूरा शेड्यूल






