spot_img
spot_img

हटिया DRM ऑफिस के पास CBI का बड़ा ट्रैप… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये CBI की टीम ने रेलवे के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुये रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। CBI की टीम ने दक्षिण पूर्व रेलवे के चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर हिमांशु शेखर को 50 हजार रुपये की घूस लेते हुये दबोचा। इस मामले के शिकायतकर्ता अजय त्यागी हैं, जो रेलवे में ठेकेदारी का काम करते हैं। उनका करीब 8.70 लाख रुपये का बिल रेलवे में लंबित था। इल्जाम है कि बिल पास कराने के लिये हिमांशु शेखर ने 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत के आधार पर CBI ने RC-5(A)/2026-R के तहत मामला दर्ज किया। शिकायत की पुष्टि होने के बाद CBI ने हटिया DRM Office के पास ट्रैप लगाया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद CBI की टीम आरोपी से जुड़े ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चला रही है। इस मामले में शूची सिंह से भी पूछताछ की जा रही है। CBI की टीम उनसे पूरे मामले को लेकर जानकारी जुटा रही है। CBI ने आम और खास लोगों से अपील की है कि अगर केंद्र सरकार के कार्यालयों, केंद्रीय लोक उपक्रमों, रेलवे, बीमा कंपनियों या Central Coalfields Limited जैसे संस्थानों में भ्रष्टाचार की जानकारी मिले, तो उसकी शिकायत तुरंत CBI से करें। इसके लिये CBI या ACB रांची के नंबर 0651-2360093 एवं 9470590422 पर संपर्क किया जा सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...