इस रोज लॉन्च होगा नया दमदार स्मार्टफोन…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 स्मार्टफोन 7 अप्रैल को शाम 7 बजे (IST) भारत में लॉन्च किया जायेगा। लॉन्च के बाद यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon के साथ-साथ कंपनी के आधिकारिक चैनलों के जरिये बिक्री के लिये उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Nord 6 को भारत में 35,000 से 40,000 रुपये के प्राइस सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Fresh Mint, Holographic Quick Silver और Pitch Black जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। नये Nord 6 में फ्लैट फ्रेम, सीधे किनारे और फ्लैट बैक पैनल दिया गया है। इसके ऊपरी-बायें हिस्से में आयताकार कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें तीन बड़े कैमरा लेंस, एक छोटा सेंसर और LED फ्लैश मौजूद है। सिल्वर वेरिएंट में होलोग्राफिक बॉर्डर दिया गया है, जबकि ग्रीन और ब्लैक वेरिएंट मैट फिनिश के साथ आते हैं। इस स्मार्टफोन में 1.5K AMOLED ‘Sunburst HDR’ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3600 nits तक बताई जा रही है और इसमें 3840Hz PWM डिमिंग और Aqua Touch 2.0 सपोर्ट भी मिलता है। परफॉर्मेंस के लिये इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Adreno 835 GPU मिलता है। कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर के साथ CPU, GPU और AI परफॉर्मेंस में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

गेमिंग के लिए खास फीचर्स

कंपनी का कहना है कि यह स्मार्टफोन Battlegrounds Mobile India, Call of Duty Mobile और Free Fire Max जैसे पॉपुलर गेम्स में लगातार 165fps तक की परफॉर्मेंस दे सकता है। फोन में बेहतर गेमिंग के लिये 3200Hz टच सैंपलिंग रेट, 6-axis gyroscope, Spatial Audio Booster जैसे फीचर्स दिये गये हैं। OnePlus Nord 6 में 9000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार सामान्य उपयोग में करीब 2.5 दिन तक बैकअप दे सकती है। यह स्मार्टफोन 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी लगभग 70 मिनट में फुल चार्ज हो सकती है। इसके अलावा इसमें बाईपास चार्जिंग और 27W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दांत के इलाज के बहाने शर्मनाक हरकत! युवती ने डेंटिस्ट पर किया FIR

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची से एक बेहद गंभीर...

हजारीबाग में पुलिस अलर्ट, हुआ मॉक ड्रिल…

Hazaribagh (Pooja Banerjee) : आगामी बकरीद पर्व को लेकर...

अभी समझाइश, दो दिन बाद सीधा चालान…

Hazaribagh(Pooja Banerjee): हजारीबाग शहर की सड़कों पर लगने वाले...

नई-नवेली दुल्हन जी न सकी, क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : सात फेरों के साथ जिस बेटी को...

रांची पुलिस अलर्ट, क्या बोले ASP… जानें

Ranchi :  राजधानी रांची में बकरीद पर्व को लेकर...