गिरिडीहः जिला प्रशासन की टीम ने बालू माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने एक साथ कई बालू घाटों में छापामारी अभियान चलाया, जिसमें मोतिलेदा,गरहाटांड और गेन्द्रों स्थित बालू घाटों में एक साथ कार्रवाई करते हुए नदी से बालू उठाव करते हुए 13 ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। सभी जब्त ट्रैक्टर को मुफस्सिल थाना परिसर में लाकर रखा गया है। खनन विभाग के आदेश पर सभी ट्रैक्टर मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी की गई है।
इसे भी पढ़ें : नाले के पास मिला बंद बोरा, खुला तो फटी रह गईं आंखें…
इसे भी पढ़ें : Earphone लगाकर रोड पार कर रही थी छात्रा, तभी…








