Kohramlive : IMD ने रविवार से बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे एक चक्रवात को लेकर चेतावनी जारी की है। यह चक्रवात तूफान बनकर देश के पूर्व तट से टकरा सकता है। यह चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में तूफान में बदल सकता है। इसका नाम मोचा है और इसके एक-दो दिनों में और खतरनाक होने की संभावना है। चक्रवात की वजह से न सिर्फ देश के पूर्वी हिस्से में बारिश होगी, बल्कि मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तरप्रदेश में अगले 4 दिन तक मौसम खराब रह सकता है। मोचा तूफान कहां-कहां से गुजरेगा इसे लेकर मौसम विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी किया। जिसमें कहा कि एक बार चक्रवात का फॉर्मेशन बन जाए उसके बाद ही तय हो पाएगा कि यह कहां-कहां से गुजरेगा। हालांकि मौजूदा स्थितियों को देखते हुए अनुमान लगाया गया है कि चक्रवात भारत के दक्षिण तटीय क्षेत्रों, ओडिशा और दक्षिण-पूर्व गंगीय पश्चिम बंगाल से होकर गुजरेगा।
इन राज्यों में अलर्ट जारी
ओडिशा
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान आने की मौसम विभाग की भविष्यवाणी के बाद हाईलेवल रिव्यू की। पटनायक ने मोचा का सामना करने की स्थिति में सभी विभागों को तैयार रहने को कहा।
पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल के सभी चक्रवात संभावित जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और अन्य किसी भी संभावित आपात स्थिति के लिए तैयार हैं।
मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा, “सात मई 2023 के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बनने की स्थिति है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 8 मई से 11 मई 2023 तक समुद्र में न जाएं। जो लोग गहरे समुद्र में हैं, उन्हें 07 मई (दोपहर) तक तट पर लौटने की सलाह दी जाती है।”
आंध्र प्रदेश
चक्रवात मोचा के कारण आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। दो-तीन दिनों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है। गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मोचा तूफान की तीव्रता कितनी होगी
भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 7 मई को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और आसपास के क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 8 मई की रात से हवा की रफ्तार बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे और 10 मई से 80 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है। 7 मई को समुद्र की स्थिति खराब और 8 तारीख से बहुत खराब रहने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में इस हाल में मिला नया जोड़ा…
इसे भी पढ़ें : झारखंड का Temperature अब करेगा Torture
इसे भी पढ़ें : DC नैंसी सहाय अचानक पहुंच गई सदर अस्पताल, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग के इस घाटी में मची खलबली… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : मणिपुर में हिंसा बेकाबू, थानों से लूटे गये हथियार…
इसे भी पढ़ें : महिला पहलवानों का इल्जाम- छूते थे जांघ, पेट और…
इसे भी पढ़ें : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन हुए सस्पेंड, देखें अधिसूचना












