Kohramlive : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे आपकी जेब तक पहुंच गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने 1 अप्रैल से कमर्शियल LPG सिलेंडर (19 किलो) के दाम में 195.50 रुपये की भारी बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमत लागू होने के बाद दिल्ली में यह सिलेंडर अब 2,078.50 रुपये का हो गया है। गौर करने वाली बात ये है कि सिर्फ एक महीने पहले यानी 1 मार्च को भी इसमें 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।
इसे भी पढ़ें : Ranchi News : शर्मसार हुई रांची, फिर क्या हुआ… जानें
इसे भी पढ़ें : Ranchi Police कप्तान ने दिये टास्क, हाईटेक सिस्टम पर जोर…
घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
हालांकि, आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलो) की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते कच्चे तेल की कीमतों में करीब 50% तक उछाल आया है, जिसका सीधा असर LPG पर दिख रहा है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन कमर्शियल गैस के महंगे होने से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत जरूर बढ़ेगी। जिसका असर आगे चलकर आम ग्राहकों पर भी पड़ सकता है। यहां याद दिला दें कि हर महीने की पहली तारीख को इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल अंतरराष्ट्रीय बाजार और डॉलर रेट के आधार पर LPG और ATF की कीमतें तय करते हैं।
इसे भी पढ़ें : Chakulia : झामुमो नेता के बेटे की सड़क हा’दसे में गई जान…
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News : दनुआ घाटी में मौ’त से मुठभेड़…










