Chaibasa : चाईबासा में महुआ चुनने जंगल गए दंपती पर भालू ने हमला कर दिया। पत्नी ने किसी तरह भागकर अपनी बचाई। लेकिन भालू ने पति पर पीछे से हमला कर दिया और उसके पेट को फाड़ डाला। ये घटना सोमवार देर रात छोटानागरा थाना क्षेत्र के कसिया पेचा के जंगल में घटी। मरने वाले का नाम पांडू सुरीन है।
इसे भी पढ़ें : Corona की चपेट में रांची का यह स्कूल, 7 स्टूडेंट्स और टीचर संक्रमित
वहीं पांडु सुरीन की पत्नी रीना सुरीन भागते हुए घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजन जंगल पहुंचे और पांडू को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें : हाथी ने वृद्ध को कुचल कर मार डाला, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर मृतक के परिजनों ने गुवा वन पदाधिकारी कमलेश्वर प्रसाद सिन्हा से मुआवजे की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : रोमांस बढ़ाना पड़ा महंगा जाना पड़ा अस्पताल,जाने क्यूं
इसे भी पढ़ें : दुबई में न्यूड पोज देनेवाली 12 महिलाओं को पुलिस ने किया अरेस्ट






