Kohramlive Desk : देश की जानी मानी वाहन निर्माता कंपनी Mahindra की थार का नया मॉडल जल्द बाजार में आ रहा है। कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी Thar (थार) का रियर-व्हील ड्राइव वर्जन पेश करने के लिए तैयार है। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि इस समय थार की कीमत 13.59 लाख रुपये से शुरू होती है। थार 2WD में कुछ नए कलर ऑप्शन भी मिलेंगे। न्यू कलर Mahindra Thar के इस ज्यादा किफायती वर्नज की कुछ यूनिट्स इसके लॉन्च से पहले ही डीलरशिप पर पहुंच चुकी हैं। यह एक चमकदार नई ब्रॉन्ज शेड के साथ देखा गई है, जो XUV300 TGDI में देखे गए कलर जैसा दिखता है।

उपलब्ध हैं कई कलर ऑप्शन
इस समय Mahindra Thar को 6 बॉडी पेंट शेड्स में पेश किया जाता है। इसमें ब्लू, ग्रे, बेज, कॉपर, रेड और ब्लैक कलर शामिल हैं। यह संभव है कि इन सभी रंगों को Tha 2WD वर्जन में भी उपलब्ध कराया जाए, जिसमें नई ब्रॉन्ज कलर एक्सक्लूसिव इसके लिए हो। ये भी हो सकता है की Thar में व्हाइट बॉडी पेंट का ऑप्शन भी हो।


इंजन स्पेसिफिकेशंस में नयापन
Thar 2WD में 4-व्हील ड्राइव सिस्टम की कमी है,इसलिए यह सिर्फ रियर-व्हील ड्राइव है। थार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा 1.5-लीटर डीजल इंजन वही यूनिट है, जो XU300 में दिया गया है। अब इसमें AdBlue फ्लूइड का भी इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 3,500 आरपीएम पर 116 बीएचपी और 1,750-2,500 आरपीएम पर 300 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है। पावर आउटपुट को लगभग 15 बीएचपी घटाया गया है, लेकिन दोनों इंजनों के लिए टॉर्क आउटपुट बराबर है।


सेंटर कंसोल में एक ऑटो स्टार्ट
हाल ही के एक वीडियो में नए Thar 2WD वर्जन में होने वाले बदलावों को देखा जा सकता है। इस वर्जन में 4X4 बैजिंग नहीं होगी। इसके अलावा नए एंट्री-लेवल थार मॉडल लुक्स और फीचर्स के मामले में 4X4 वर्जन के जैसा ही होगा। महिंद्रा ने Thar 2WD के अंदर सेंटर कंसोल में एक ऑटो स्टार्ट/स्टॉप फंक्शन और एक लॉक/अनलॉक बटन भी शामिल किया है।
इसे भी पढ़ें : भारत में Omicron XBB.1.5 की एंट्री, अलर्ट मोड पर हेल्थ डिपार्टमेंट
इसे भी पढ़ें :सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
इसे भी पढ़ें :हवाई सफर में ओछी हरकत, लग सकता है उड़ान पर पांबदी, जानें कैसे…
इसे भी पढ़ें :पेरिस जा रहे 210 यात्रियों को दिल्ली में उतरना पड़ा, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :मुंबई शिफ्ट हुए #RishabhPant, BCCI ने कहा- लिगामेंट की होगी सर्जरी
इसे भी पढ़ें :“Rims प्रबंधन होश में आओ…” पहरेदार और ट्रॉलीमैन कर रहे जोरदार प्रदर्शन… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :अब सिनेमाघरों में नहीं कर पाएंगे ये काम…देखें क्या
इसे भी पढ़ें :सरकार का बड़ा फैसला, 8 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल… देखें










