spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

4G डाउनलोड स्पीड में JIO की बादशाहत कायम, अपलोड में Vi इंडिया ने मारी बाजी

Date:

spot_img
spot_img
  • जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड एयरटेल से 4 गुना तो वीआई इंडिया से 3 गुना से भी अधिक
  • 5 माह में करीब 30% गिरी एयरटेल की डाउनलोड स्पीड
  • एयरटेल 4जी अपलोड और डाउनलोड स्पीड में तीसरे नंबर पर खिसका

नई दिल्ली : रिलायंस जियो की औसत 4G डाउनलोड स्पीड में बादशाहत कायम है। उसने इस मामले में एयरटेल और वीआई (वोडाफोन-आइडिया) को एक बार फिर भारी अंतर से मात दी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI)  के हालिया जारी आंकड़ों के मुताबिक जून में रिलायंस जियो की औसत डाउनलोड स्पीड 21.9 एमबीपीएस मापी गई। पिछले माह यानी मई में जियो की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड 20.7 एमबीपीएस थी। बीते कई महीनों से रिलायंस की औसत डाउनलोड स्पीड लगातार बढ़ रही है।

Read more:-13 जुलाई को रांची पहुंचेंगे नये राज्‍यपाल रमेश बैस, 14 को शपथ ग्र‍हण

डाउनलोड स्पीड प्रतिद्वंद्वियों से कई गुना अधिक

रिलायंस जियो 4जी डाउनलोड स्पीड में लगातार नंबर वन की पोजीशन पर काबिज है। जून के आंकड़ें बताते हैं कि रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोड स्पीड अपने प्रतिद्वंदियों से कई गुना ज्यादा है। एयरटेल की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड मई के 4.7 एमबीपीएस के मुकाबले जून में 5.0 एमबीपीएस  रही। हालांकि एयरटेल ने मामूली बढ़त दर्ज की पर रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड के मुकाबले यह चार गुना से भी आधिक कम रही। फरवरी 2021 के मुकाबले भारती एयरटेल की 4जी डाउनलोड स्पीड में करीब 30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है और वह लुढ़क कर तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।

Read more:-Harbhajan Singh के घर एक बार फिर गूंजी किलकारी

वोडाफोन-आइडिया के आंकड़े संयुक्त

वोडाफोन और आइडिया सेल्युलर ने अपने कारोबार का विलय कर लिया था और अब वे वोडाफोन-आइडिया के रूप में काम कर रहे हैं,पर अप्रैल 2021 तक ट्राई दोनों के आकंड़े अलग अलग दिखाता था। मई माह से ट्राई ने दोनों कंपनियों के आंकड़े वीआई इंडिया के नाम से प्रकाशित करने शुरू कर दिए हैं।

Read more:-खाना के लिए जगाने गई बेटी को बाप ने उतारा मौत के घाट

भारती एयरटेल तीसरे नंबर पर

वीआई इंडिया के आंकड़ें बताते हैं कि मई माह में कंपनी की औसत डाउनलोड स्पीड 6.3 एमबीपीएस रिकॉर्ड की गई थी जो मामूली बढ़त के साथ जून में 6.5 एमबीपीएस रही। वीआई इंडिया ने भारती एयरटेल को तीसरे नंबर पर ढकेल कर दूसरा स्थान हासिल किया है पर कंपनी रिलायंस जियो के सामने कहीं नही ठहरती।  रिलायंस जियो की डाउनलोड स्पीड वीआई इंडिया से 3 गुना से भी अधिक है।

Read more:-Today’s History, 10 July : जानें आज का इतिहास…

जियो की अपलोड स्पीड 4.8 एमबीपीएस

जून में 6.2 एमबीपीएस के साथ वीआई इंडिया औसत 4 जी अपलोड स्पीड चार्ट में सबसे ऊपर रहा। दूसरे नंबर पर रिलायंस जियो ने बाजी मारी उसकी अपलोड स्पीड 4.8 एमबीपीएस रही। एयरटेल औसत 4जी अपलोड स्पीड के मामले में भी तीसरे नंबर पर रहा। कंपनी की मई माह की औसत अपलोड स्पीड 3.9 एमबीपीएस नापी गई। गौरतलब है कि ट्राई द्वारा औसत गति की गणना माईस्पीड एप्लिकेशन की सहायता से एकत्र रियल टाइम आंकड़ों के आधार पर की जाती है।

Read more:-अंतरिक्ष : अब रईसों का नया ठिकाना

इसे भी पढ़ें :

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में ज्वेलरी शॉप में भीषण चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Ranchi(Akhilesh Kumar) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र...

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...