Kohramlive : सितंबर की ठंडी रात और आसमान पर छा जायेगा लाल चांद का जादू। आगामी 7 सितंबर को होने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण सिर्फ खगोल विज्ञान नहीं, बल्कि दिलों को छू लेने वाला नजारा होगा। करीब 82 मिनट तक चांद लहू-सा लाल दिखेगा। रात 9:30 से 10:53 के बीच का वो पल, जब पूरा चांद पृथ्वी की छाया में डूब जायेगा, वैज्ञानिक कहते हैं, नीली रोशनी वायुमंडल में बिखर जाती है और लंबी लाल किरणें चांद तक पहुंचती हैं। इसलिए ही ग्रहण के बीचों-बीच जन्म लेता है ब्लड मून। खास बात यह कि दुनिया की 87% आबादी इस अद्भुत शो की गवाह बनेगी। दुबई में तो इसे और भी खास बनाया जा रहा है, बुर्ज खलीफा के पीछे लाल चांद का फोटो सेशन, दूरबीन से ओपन इवेंट और मशहूर फोटोग्राफर रामी डिबो का कैमरा। भारत, ऑस्ट्रेलिया और कई देशों से इसकी लाइव स्ट्रीमिंग होगी। यानी चाहे आप कहीं भी हों, इस अनोखे पल का हिस्सा बन सकते हैं। और हां, इस नजारे को देखने के लिये न कोई खास चश्मा चाहिये, न डर। बस खुला आसमान, शहर की चकाचौंध से थोड़ी दूरी, और थोड़ी-सी धड़कनें तेज करने की तैयारी।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन का शिक्षक दिवस पर खास पोस्ट… देखें
इसे भी पढ़ें : ह’थियार, हवाला और डार्कनेट का काला खेल, चौंकाने वाले राज
इसे भी पढ़ें : हरली की नेहा की दर्दनाक मौ’त, ये लगे इल्जाम…
इसे भी पढ़ें : सरगना मुन्ना खान का नेटवर्क बेनकाब, जीटी रोड पर ब’वाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : छात्रों, किसानों और व्यापारियों को मिला सुकून : अजय राय
इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून का मिजाज कायम, कितने रोज तक… जानें