Kohramlive : करनाल की मिट्टी के वीर सपूत, लेफ्टिनेंट विनय नरवाल, जिन्होंने कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में अपना बलिदान दे दिया, अब हरियाणा की आत्मा में बस गये हैं। CM नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया कि शहीद के परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। वहीं, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जायेगी, जैसा माता-पिता चाहेंगे। CM ने कहा कि हरियाणा सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ चट्टान बनकर खड़ी है। आतंकी हमले की भी मुख्यमंत्री ने कड़ी निंदा की। यहां याद दिला दें कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में हुये आतंकी हमले में विनय नरवाल शहीद हो गये थे। बीते 6 अप्रैल को गुरुग्राम की हिमांशी से उनकी सगाई हुई थी। वहीं, 16 अप्रैल को पूरे घर-परिवार के आशीर्वाद के बीच उनकी शादी की शहनाइयां बजी थीं। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।
इसे भी पढ़ें :टल गई अनहोनी, रांची के तीन गुमला में अरेस्ट… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :रंगेहाथ धराये बड़ा बाबू
इसे भी पढ़ें :पहले दस्ते में खाना बनाती थी, फिर थामा हथियार, क्या बोली नक्सली… जानें
इसे भी पढ़ें :सरकार ने इन 16 यूट्यूब चैनल्स को किया बैन, BBC को नोटिस… चेक करें लिस्ट