spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi News : शर्मसार हुई रांची, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची(Ranchi) में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। एक महिला को पहले मारा-पीटा गया, फिर उसके चेहरे पर कालिख पोती गई और पूरे मोहल्ले में घुमाया गया। सदर के थानेदार कुलदीप कुमार ने फौरी कार्रवाई करते हुये संदेही गुनहगार पंकज कुमार सिंह और सनताना कुमारी को अरेस्ट कर लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह सदर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहती हैं। उन्होंने बताया कि बीते 29 मार्च को पंकज कुमार सिंह नामक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुये जबरन उन्हें बाहर खींच लिया।

शर्मसार हुई Ranchi : कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाया

इल्जाम है कि इसके बाद महिला के साथ मारपीट की गई, उन्हें और एक अन्य महिला को चप्पलों की माला पहनाई गई। उनके चेहरे पर कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाया गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उनके बेटे और परिचितों पर वाहन चोरी का आरोप लगाते हुये घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और मारपीट व अपमानजनक हरकत की गई।

पीड़िता का इल्जाम

महिला का यह भी आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उनके कपड़े फाड़ दिये और गलत नीयत से पकड़ने की कोशिश भी की। पीड़िता मूल रूप से खूंटी की रहने वाली है और फिलहाल रांची में किराये के मकान में रह रही थी। उसका कहना है कि परिवार पर चोरी का आरोप लगाकर उनके साथ यह अमानवीय कृत्य किया गया।

इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News : दनुआ घाटी में मौ’त से मुठभेड़…

इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News: पुलिस ने खोला सनसनीखेज ह’त्याकांड का राज…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे के नाम पर 7.8 करोड़ की साइबर ठगी…

Kohramlive : पूर्व प्रधानमंत्री आई के गुजराल के पुत्र...

NEET परीक्षा के दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन…

Ranchi : मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2026 में शामिल होने...

रांची को छोड़ पूरा झारखंड बारिश के लिये तरसा…

Ranchi : झारखंड में मानसून समय पर पहुंच तो...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...