Chakulia : चाकुलिया(Chakulia) क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। झामुमो नेता समीर दास के बड़े बेटे मिलन दास की बाइक दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायल मिलन दास को Chakulia Community Health Center पहुंचाया। यहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही परिजनों और ग्रामीणों में मातम छा गया। मिली जानकारी के अनुसार, मिलन दास अपने तीन दोस्तों के साथ बड़ामारा गांव में क्रिकेट खेलने गया था।
Chakulia सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र JMM नेता
खेल खत्म होने के बाद सभी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बड़ामारा और मुढ़ाल गांव के बीच पुलिया के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बाइक सीधे पुलिया से जा टकराई। इस हादसे में मिलन दास को गंभीर चोट लगी, जबकि बाइक पर सवार चंदन सिंह सड़क पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही समीर दास मोहंती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
इसे भी पढ़ें : Ranchi Police कप्तान ने दिये टास्क, हाईटेक सिस्टम पर जोर…
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News: पुलिस ने खोला सनसनीखेज ह’त्याकांड का राज…















