सरकारी नौकरी मिलते ही प्रेमी का इनकार…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र की एक युवती ने अपने कथित प्रेमी पर शादी का झूठा वादा कर लगभग आठ वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर इल्जाम लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में गढ़वा महिला थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की मांग की है। पीड़िता के अनुसार आरोपित प्रदीप कुमार पासवान, मूलरूप से पलामू जिले के खरडीहा गांव का निवासी है और वर्तमान में उसका परिवार गढ़वा थाना क्षेत्र के चिरौंजिया में रहता है।

2017 से लिव-इन रिलेशनशिप

युवती ने बताया कि वह वर्ष 2017 से प्रदीप कुमार के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान जब उसने शादी की बात कही, तो प्रदीप ने उसे सरकारी नौकरी मिलने के बाद शादी करने का आश्वासन दिया। जनवरी 2023 में प्रदीप कुमार पासवान बीपीएससी से चयनित हुये और कंप्यूटर साइंस टीचर के रूप में सरकारी नौकरी मिली।
पीड़िता का आरोप है कि नौकरी मिलते ही प्रदीप का रवैया बदल गया और वह शादी के नाम पर टालमटोल करने लगा। पीड़िता ने बताया कि वह फरवरी 2025 में बिहार स्थित प्रदीप की पोस्टिंग वाली जगह भी गई थी। वहां प्रदीप ने उसे अपने पास रोककर फिर से शारीरिक संबंध बनाये, लेकिन इसी दौरान उसकी मां और बहन ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज और प्रताड़ना की।

अब शादी से साफ इनकार

पीड़िता के अनुसार नवंबर 2025 तक प्रदीप उससे मोबाइल पर बातचीत करता रहा, लेकिन अब उसने शादी करने से स्पष्ट इनकार कर दिया है। युवती का आरोप है कि प्रदीप ने शादी का झूठा भरोसा देकर वर्षों तक उसका यौन शोषण किया और अब वह दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने महिला थाना प्रभारी से मांग की है कि यदि प्रदीप कुमार उससे शादी नहीं करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये और उसे उसके किये की उचित सजा मिले। पीड़िता ने कहा कि वह आठ साल से छल और शोषण का शिकार हो रही है और अब न्याय की उम्मीद लेकर पुलिस के पास आई है।

  इसे भी पढ़ें : ’झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट’ का आगाज, ये बोल गये CM हेमंत सोरेन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...