’झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट’ का आगाज, ये बोल गये CM हेमंत सोरेन

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने आज सिदो–कान्हू एयरपोर्ट के आकाश तले वह सपना साकार किया, जो वर्षों से संथाल परगना की हवा में तैर रहा था, “झारखंड फ्लाइंग इंस्टीट्यूट” अब आधिकारिक रूप से उड़ान भर चुका है। इस ऐतिहासिक क्षण के साथ CM ने करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन, आधारशिला और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण कर विकास की नई रोशनी फैला दी।

190.647 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन

आज दुमका में आशाओं के द्वार खुले, सपनों को मंजिल मिली, और भविष्य का रास्ता रोशन हुआ। CM हेमंत सोरेन ने 12 योजनाओं का शुभारंभ किया, वहीं 14 नई योजनाओं की नींव रखकर विकास का नया नक्शा खींच दिया। CM ने कहा कि “यह संस्थान सिर्फ एक इमारत नहीं, यह बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों का पंख है।” पहले चरण में 30 युवा पायलट तैयार होंगे, जिनमें से 15 का पूरा खर्च सरकार खुद वहन करेगी। उन्होंने कहा कि “कोरोना काल में हमने अपने लोगों को हवाई जहाज से घर पहुंचाया था और आज उन्हीं परिवारों के बच्चे पायलट बनने की राह पर हैं, यही है बदले हुये झारखंड की सबसे खूबसूरत कहानी।” CM हेमंत सोरेन ने सिम्युलेटर रूम, फ्लाइट ऑपरेशन यूनिट, आपात स्थिति प्रबंधन सिस्टम, ग्राउंड ट्रेनिंग क्लासेस सबका निरीक्षण कर प्रशिक्षुओं के सपनों से खुद को जोड़ा।

CM बोले, हमारी सरकार जो कहती है, करके दिखाती है

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि शिक्षा में उत्कृष्ट विद्यालयों का विस्तार, मरांग गोमके स्कॉलरशिप से युवाओं का विदेश में पढ़ना, महिलाओं को आर्थिक–सामाजिक ताकत देना, ये सब इस सरकार के संकल्प की मिसाल हैं। हर साल 25 छात्र–छात्राओं को विदेश भेजना, उनकी फीस से लेकर रहने तक का पूरा खर्च उठाना, ये झारखंड के भविष्य को दुनिया से जोड़ने का रास्ता है।

गांवों से चलती है सरकार

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सेवा का अधिकार कार्यक्रम ने सरकार को जनता के दरवाजे तक पहुंचा दिया है। अब प्रखंड–पंचायत में लग रहे शिविरों में जाति, आवासीय, आय, राशन कार्ड, पेंशन स्वीकृति जैसी सुविधायें, अब गांव के घर–आंगन तक पहुंच रही हैं। अगर अधिकारी समय पर काम नहीं करेंगे तो कार्रवाई तय है।

किसानों के लिये बड़ा ऐलान

CM हेमंत सोरेन ने मसलिया–रानेश्वर मेगा लिफ्ट सिंचाई परियोजना का निरीक्षण करते हुये कहा कि “अब यह क्षेत्र प्यासा नहीं रहेगा, साल भर सिंचाई मिलेगी, फसल बढ़ेगी और किसान खुशहाल होंगे।” CM हेमंत सोरेन ने दिव्यांगों, युवाओं और कई लाभुकों को मोटर ट्राइसाइकिल, मोटरसाइकिल, मिनी मेडिकल यूनिट, बस, छात्रावास की सुविधायें, वित्तीय सहायता सौंपे। कार्यक्रम में सांसद नलिन सोरेन, विधायक बसंत सोरेन, प्रदीप यादव, लुईस मरांडी, आलोक सोरेन, जिप अध्यक्ष जॉयस बेसरा, मुख्य सचिव अविनाश कुमार सहित कई अधिकारी और आमजन जुटे और हर नजर में गर्व और उम्मीद चमकती दिखी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...