spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

एक IPS और IAS की लव स्टोरी, गृह मंत्रालय में अर्जी देने पर हो गई वायरल…. जानें दिलचस्प कहानी

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : गृह मंत्रालय में अर्जी डालते ही IPS मनीष कुमार और IAS रिया डाबी की सीक्रेट वेडिंग की बातें वायरल हो गई। कहते हैं कि दोनों ने कोर्ट मैरिज की है। गुपचुप तरीके से हुई इस शादी की अब खूब चर्चा होने लगी है। रिया राजस्थान के जैसमलमेर की मशहूर कलेक्टर टीना डाबी की बहन है। यहां याद दिला दें कि टीना डाबी ने बीते 20 अप्रैल 2022 को IAS अफसर डॉ. प्रदीप गावंडे के साथ शादी की थी। दोनों जयपुर में विवाह बंधन में बंधे थे। शादी के दो दिन बाद यानी 22 अप्रैल को जयपुर के एक फेमस होटल में उन्होंने रिसेप्शन रखा था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि रिया डाबी की शादी का रिसेप्शन भी जयपुर में हो सकता है।

IAS Love Story Tina Dabi IAS Sister Riya Dabi Married IPS Manish Kumar

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, IPS मनीष कुमार और IAS रिया डाबी की शादी की बातें वायरल होते ही अब लोग यह जानने को परेशान हैं कि आखिर दोनों की लव स्टोरी कहां से और कैसे शुरू हुई? कहते हैं कि UPSC परीक्षा सफल होने के बाद स्पेशल ट्रेनिंग के लिये गई मसूरी के लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन में दोनों की पहली मुलाकात हुई। UPSC-2021 कैडर की रिया डाबी और मनीष कुमार ट्रेनिंग के दरम्यान एक दूसरे से मिलते-जुलते रहे। अजनबी शहर में अजनबी से मुलाकात कयामत हो गई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। मनीष महाराष्ट्र कैडर के IPS अधिकारी हैं, वहीं रिया राजस्थान कैडर की IAS अधिकारी है। IPS मनीष कुमार को पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में मिली थी, वहीं रिया डाबी वर्त्मान में अलवर में असिस्टेंट कलेक्टर के पद पर है। खबर है कि रिया और मनीष ने बीते अप्रैल माह में सीक्रेट वेडिंग कर ली है। दोनों में से किसी ने भी अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया में किसी भी तरह की तस्वीर शेयर नहीं की और ना ही इस बारे में किसी को कुछ बताया।

IAS Love Story Tina Dabi IAS Sister Riya Dabi Married IPS Manish Kumar

कहते हैं कि कुछ दिन पहले IPS मनीष कुमार ने अपना कैडर बदलने की अर्जी गृह मंत्रालय में डाली थी। अर्जी में IPS मनीष ने महाराष्ट्र के बदले राजस्थान कैडर देने का आग्रह किया था। जिसे गृह मंत्रालय ने मंजूर कर लिया। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में कैडर बदलने की वजह IAS रिया डाबी से शादी होना बताया गया। जिसके बाद दोनों की शादी की बात वायरल हो गई। सीक्रेट बेडिंग करने वाले इस कपल का परिवार अब जल्द ही मैरिज रिसेप्शन दे सकते हैं। ये रिसेप्शन जयपुर में संभावित है। इसमें दोनों के परिवार, दोस्त, रिश्तेदार समेत कुछ ब्यूरोक्रेट्स भी शामिल हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में मानसून की एंट्री, तन-मन भिंगो सुकून हासिल किया लोगों ने…

इसे भी पढ़ें : जेठ को देखते ही उबल पड़ी, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : टीम इंडिया में धीरे-धीरे बदलाव हो, जैसे गंभीर, फिर मुझे और युवराज को हटाया : सहवाग

इसे भी पढ़ें : खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख का कनाडा में हो गया यह हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में झमाझम बारिश, बिजली रूला गई कोकर में…

इसे भी पढ़ें : पुरानी अदावत में मा’रे गए दो सगे भाई… जानें कैसे क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :धरातल में कुंआ दिखे, कागजी खेल नहीं : सीएम हेमंत

 

इसे भी पढ़ें :

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

विधानसभा की चौखट तक छात्र, सरकार बोली, ‘98% मांगें मानीं’, छात्र बोले, ‘बात अभी बाकी है’…

Ranchi : झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं...

उफनता नाला निगल गया खुशियों से भरी वैन, 9 की मौ’त, 2 ने तैरकर बचाई जान…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश इन दिनों आफत...

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...