Ranchi : राजधानी रांची में सोमवार दिन में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसपास के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के शुरू होते ही घरों में कैद कुछ लोगों ने बारिश का मजा लिया। खुद को बारिश के बूंदों में भिंगोया। मौसम खुशनुमा हो गया। लगातार तपती धरती में लोगों को जरा सा सुकून मिला। वहीं बादल और धूप की लुकाछिपी चलती रही। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। सितम ढाती इस गर्मी में सबसे बुरा हाल बिजली का है, कब आती है, कब जाती है, पता ही नहीं चलता। लाइट के गुल होते ही पसीने छूटने लगते है। बिजली को लेकर सबसे बुरा हाल राजधानी रांची के कोकर इलाके के तपोवन कालोनी का है। यहां वोल्टेज ढिबरी की तरह हो जाता है। लोग शिकायत कर-कर परेशान हैं, पर उन्हें सुनने और देखने वाला कोई नहीं। वहीं राजधानी के कई बड़े मॉल के AC खराब हालत में है। लगन के इस मौसम में खरीदारी भी खूब हो रही है। रांची के मेन रोड के सबसे बड़े मॉल माने जाने वाले दो में बीते 10 दिनों से AC खराब है। यहां काम करनेवालों के साथ-साथ खरीदारों की हालत भी पतली है। गर्मी के व्याकुल लोग ठीक से अपने मन-पसंद का सामान तक नहीं ले पा रहे हैं। प्रबंधक मौनी बाबा बने हुए है, वहीं एक मॉल के संचालक ने कहा कि बिगड़े AC को बनाया जा रहा है। वहीं इस गर्मी में AC और कूलर के लगातार इस्तेमाल से कई ट्रांसफार्मर जल गये।
इसे भी पढ़ें : पुरानी अदावत में मा’रे गए दो सगे भाई… जानें कैसे क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :धरातल में कुंआ दिखे, कागजी खेल नहीं : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :इस IPS अधिकारी को बनाया गया RAW का नया चीफ, देखें
इसे भी पढ़ें :अगले 3 घंटों में रांची समेत कई इलाकों में IMD अलर्ट, देखें
इसे भी पढ़ें :जू सफारी की टाइमिंग में बदलाव, देखें…
इसे भी पढ़ें :WhatsApp पर ये गलतियां करवा देंगी जेल!
इसे भी पढ़ें :चाईबासा में बेमौ*त मारा गया 17 साल का विष्णु… देखें कैसे















