Kohramlive : मोबाइल पर गेम खेलते समय छात्र नितिन ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो गया। उसके पिता के अकाउंट से 50 हजार रुपये उड़ गये। इससे आहत-मर्महात छात्र अपना घर छोड़ कहीं चला गया। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने में अपने पिता की गाढ़ी कमाई गंवाने वाले छात्र नितिन के बैग से एक लेटर मिला है। इस लेटर में उसने कई बातें लिखी है। वहीं लिखा है कि ”मुझसे बड़ी गलती हुई है, इसलिये मैं जा रहा हूं। अब आप लोग मुझे मत खोजियेगा।” इकलौते बेटे के घर छोड़ कहीं चले जाने के बाद से उसके घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस भी इस छात्र को खोज निकालने में जुट गई है। नितिन अपने परिवार के साथ कानपुर में रहता है। उसके पिता नितेश कुमार आर्डनेंस फैक्टरी में मशीन ऑपरेटर हैं। वे मूल रूप से छपरा के रहनेवाले हैं। तीन बहनों में इकलौता भाई नितिन 12 वीं कक्षा का स्टूडेंट है। उसके बैग में जो लेटर मिला वह डराने वाला और भयावह है। इस लेटर में एक जगह उसने इस बात का जिक्र किया है कि वह नहर में कूदकर जान दे देगा। यह लेटर उसके स्कूल बैग में मिला।
ADCP पूर्वी आकाश पटेल ने मीडिया को बताया कि ऑनलाइन फ्रॉड होने के बाद छात्र डर गया। डर के मारे वह घर छोड़कर चला गया। बीते 14 से 15 फरवरी के बीच नितिन फ्रॉड का शिकार हुआ। मोबाइल पर देर तक गेम खेलने पर उसे कई बार रोका-टोका गया था। जांच से खुलासा हुआ है कि 50 हजार रुपये किसी अनन्या पांडेय नाम की लड़की के अकाउंट में ट्रांसफर हुआ है। अनन्या नाम की ID से नितिन चैट कर रहा था। पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है। खबर है कि नितिन किसी अमन नाम के लड़के का फोन आने के बाद घर से निकला था।
लेटर पढ़कर छलके आंसू
स्कूल बैग से मिले लेटर में नितिन ने लिखा है, ”पापा, मम्मी और मेरी प्यारी बहनों…आई लव यू, अपना ख्याल रखना। मम्मी-पापा का भी ख्याल रखना। प्रिया दी… नाना-नानी और सभी को तुम संभाल लेना। पापा आज मुझसे फिर से गलती हो गई। मुझे पता है कि आप दो-तीन दिन गुस्सा करते फिर सामान्य हो जाते पर मैं आज अपनी नजरों में बहुत गिर गया हूं। पापा… मम्मी को संभालिऐगा और उनकी आंखों में आंसू नहीं आने दीजियेगा…। प्रिया दी… तुम्हें IAS बनते नहीं देख पाया। सॉरी, प्रीति दी तुम्हें इंजीनियर और सबसे प्यारी बहन कशिश को डॉक्टर बनता नहीं देख पाया। प्रिया दी…प्रीति दी… मम्मी-पापा और सबको अब तुम्हें ही संभालना है। पापा खुश रहा करिये, आपकी हंसी बहुत प्यारी है। मम्मा आप तो मेरी एंजल है, पर आज की गलती के कारण मैं आपसे नजरें नहीं मिला पाऊंगा। मम्मा प्लीज रोइयेगा मत। लव यू ऑल…। पापा सॉरी… यू आर माई हीरो। मम्मी मैंने सुसाइड करने की बहुत कोशिश की, लेकिन कर नहीं पाया। प्लीज मुझे अब मत ढूंढिएगा। मैं नहर में कूदकर खुद को मार लूंगा, पर आप लोगों का सामना नहीं कर पाऊंगा।”
इसे भी पढ़ें : BJP की झारखंड टीम तैयार, देखें पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें : घूसखोर दारोगा धराया, जानें पूरा मामला
इसे भी पढ़ें : ED रिमांड पर कोयला कारोबारी इजहार अंसारी… जानें
इसे भी पढ़ें : जूनियर बच्चों के स्कूल बंद हो : अजय राय
इसे भी पढ़ें : गर्दन तक हिलाने-डुलाने में थी दिक्कत, रिम्स के डॉक्टरों ने किया कमाल… देखें
इसे भी पढ़ें : एक-दूजे के हो गये 101 जोड़े, ई-रिक्शा पर निकली बारात… जानें
इसे भी पढ़ें : माइंस में कई राउंड फा*यरिंग, दहशत…
इसे भी पढ़ें : झारखंड के इन जिलों में शीतलहर और बारिश…
इसे भी पढ़ें : मां के सामने जवान बेटे को पहले पीटा, फिर दे दी खौफनाक मौ*त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…
इसे भी पढ़ें : SSB ने किया तहस-नहस… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : फेसबुक पर अजनबी से दोस्ती, मां-बेटियों की आबरू लूट ली
इसे भी पढ़ें : झारखंड में बढ़ सकती है ठंड, बारिश भी…
इसे भी पढ़ें : बढ़ गई स्कूलों की छुट्टियां… जानें कब तक
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में हाथियों ने कर दिया सब तहस-नहस… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची में जर्मनी, जापान, न्यूजीलैंड एवं यूएसए ने दागे गोल… जानें
इसे भी पढ़ें : ठाट-बाट ऐसा, कोई भी खा जाता था गच्चा… जानें








