spot_img
spot_img
spot_img

गर्दन तक हिलाने-डुलाने में थी दिक्कत, रिम्स के डॉक्टरों ने किया कमाल… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : एक 17 साल की किशोरी के माथे से करीब तीन किलो का ट्यूमर आज निकाल दिया गया। इस ट्यूमर को ऑपरेशन करके निकाला गया। चाईबासा की रहनेवाली किशोरी को जन्म से ही सिर और गर्दन के बीच के हिस्से में ट्यूमर था। इस वजह से उसे चलने-फिरने और सिर एवं गर्दन हिलाने में काफी परेशानी होती थी। इस स्थिति को मेडिकल की भाषा में प्लेक्सीफॉर्म फॉर्म न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस कहा जाता है। कुछ घंटों की बेहतरीन कोशिश में मरीज का ऑपरेशन कामयाब रहा। यह कमाल कर दिखाया रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग के HOD डॉ सीबी सहाय और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉ विक्रांत की टीम ने।

मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के घरवालों के कई अस्पतालों के चक्कर काटे, पर किसी ने भी बच्ची का ऑपरेशन करने का जोखिम नहीं उठाया। लिहाजा घरवाले बच्ची को लेकर रिम्स पहुंचे। यहां डॉ सीबी सहाय की यूनिट में बच्ची को भर्ती किया गया। न्यूरो सर्जरी और प्लास्टिक सर्जरी की टीम ने कई घंटों का जटिल ऑपरेशन कर ट्यूमर को निकाल दिया। डॉक्टरों के अनुसार ट्यूमर काफी बड़ा था। ब्लीडिंग के चलते ऑपरेशन करने में काफी परेशानी भी हुई, पर सब बढ़िया से हो गया। मरीज की हालत अभी बेहतर है और पूरी तरह स्वस्थ होजाने पर उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी।

इस जटिल ऑपरेशन में न्यूरोसर्जरी विभाग से डॉ सीबी सहाय, प्लास्टिक सर्जरी डिपार्टमेंट से डॉ विक्रांत, एनेस्थीसिया विभाग के डॉ सौरभ के अलावा डॉ राजीव, डॉ दीपक, डॉ विकास, डॉ रवि, डॉ संजीव, डॉ प्रतिभा, डॉ मोनिका, डॉ अमृता, डॉ सचिन, डॉ सुरभि, डॉ नरेश इत्यादि शामिल थे। वहीं ओटी टेक्नीशियन व अन्य टीम में सुनील, मंटू, सौरव, विनीता और डॉली शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : माइंस में कई राउंड फा*यरिंग, दहशत…

इसे भी पढ़ें : धनबाद में रेड, इनके ठिकानों को खंगाल रही टीम… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक्शन मोड में साहिबगंज पुलिस, दो हफ्तों में क्या कर डाला… जानें

इसे भी पढ़ें : बिजनेस पार्टनर ने धोनी पर किया मानहानि का मुकदमा… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...