spot_img
spot_img
spot_img

सालों से बंद कमरे का ताला टूटा तो मिली Palamu की धरोहर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • डीसी का प्रयास रंग लाया, पलामू लाइब्रेरी की ब्रिटिश काल की किताबें मिलीं
  • ये किताबें पलामू की धरोहर हैं, इन्हें संरक्षित करने की जरूरत : उपायुक्त

पलामू : 35 साल पहले बंद हुई थी Palamu लाइब्रेरी। उसकी किताबों को समाहरणालय के एक कमरे में बंद कर दिया गया और उस कमरे में लटक गया था ताला। डीसी शशि रंजन को पता लगा कि पलामू लाइब्रेरी में ब्रिटिश काल की किताबों के साथ-साथ ऐतिहासिक कई धरोहर भी हैं, तो उन्होंने इसे सामने लाने का प्रयास शुरू किया। फिर तुड़वाया गया उस कमरे का ताला, जहां सालों से बंद थीं किताबें। पूरी की पूरी लाइब्रेरी सामने थी।

Palamu डीसी ने कहा, मन की जरूरत पुस्तकें ही पूरा कर सकती हैं

मौके पर डीसी ने ब्रिटिश काल की विभिन्न पुस्तकों सहित कई दूसरे संदर्भ पुस्तकों को देखा। फिर कहा कि ये किताबें पलामू की धरोहर हैं। इन्हें संरक्षित करने की जरूरत है। इन किताबों को ठीक ढंग से संरक्षित कर कैटलॉगिंग करवाएं ताकि पुराने पलामू जिले से संबंधित शोधार्थियों और जानकारी के इच्छुक लोगों को सहूलियत हो सके।

उन्होंने कहा कि इस वर्चुअल दुनिया मे पढ़ने की संस्कृति का गुम होना एक गंभीर विषय है। डिजिटल प्लेटफार्म के सर्च इंजन मन मस्तिष्क की जरूरतों को पूरा करने में अभी भी असक्षम हैं। कंप्यूटर कभी भी मानव मस्तिष्क का स्थानापन्न नहीं बन सकता है। यह एक टूल है और टूल हमे ज्ञानार्जन में सहायता कर सकता है। मन की जरूरतें पुस्तकें ही पूरा कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : बीवी ने किया ‘इनकार’, तो 63 साल में सातवीं शादी के लिए तैयार

विभिन्न जिले के गजेटियर भी मौजूद हैं

मौके पर मौजूद जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह  उप निदेशक आनंद ने बताया कि वे काफी दिनों से  इस लाइब्रेरी की खोज में लगे हुए थे। इसके लिए उन्होंने पुराने समाहरणालय भवन  को भी खंगाल लिया था। लोगों से पता चला कि पुराने समाहरणालय भवन में मौजूद लाइब्रेरी की किताबों को जिला परिषद के एक कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। उपायुक्त के निर्देशानुसार जिला परिषद में मौजूद उस कमरे को का ताला तोड़ा गया। ताला टूटने पर अंदर सैकड़ों किताबें अलमीरों में बंद पायी यहां विभिन्न जिले के गजेटियर भी मौजूद हैं।

साथ ही साथ प्रसाशनिक व्यवस्था, आजादी से पूर्व के सरकारी गजट के साथ-साथ पिछले कई सेंसस की किताबें देखने को मिली है। इन सभी किताबों को जल्द ही उपायुक्त के निर्देशानुसार संरक्षित किया जाएगा। इसके लिए सभी किताबों को संदर्भ पुस्तकालय की तर्ज पर कैटलॉगिंग की जाएगी, जिससे लोगों को इनके अवलोकन में आसानी होगी।

इसे भी पढ़ें : ADG मुरारी लाल मीणा और IG साकेत सिंह भी गणतंत्र दिवस पर होंगे सम्मानित, UP पुलिस ने झटके सबसे अधिक मेडल, देखें पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...

नशे के खिलाफ दौड़ा झारखंड, PRD की प्रदर्शनी बनी मनमोहक…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन के निर्देश पर शुरू...

CISF DIG का तबादला, इस IPS की हो सकती है एंट्री…

Bokaro : देश के सबसे बड़े इस्पात संयंत्रों में...