spot_img
spot_img

स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में घर पहुंचेगा जरूरी सामान, सिर्फ इस नंबर पर करें कॉल  

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • जिला प्रशासन ने बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की दी हिदायत

RANCHI : आज से पूरे राज्‍य में स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह शुरू हो गया। रांची जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह का पालन कराने को लेकर कमर कस लिया है। इस दौरान लोगों से बेवजह घऱ से नहीं निकलने की अपील की गई है। लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन जरूरी सामान लोगों के घर तक पहुंचाने की तैयारी कर रह रहा है।

Read More : #Dhanbad में #Corona ने ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान, पिछले साल भी हुआ था ऐसा ही हादसा

जरूरी सामान की होगी होम डिलीवरी

इसके तहत लोगों के घर में राशन की होम डिलीवरी करने से लेकर छोटे बच्चों के लिए जरूरी सामानों की उपलब्धता सुनिश्चित करना शामिल है। इसके लिए जिला प्रशासन की तरफ से अलग-अलग स्टोर से कॉन्ट्रैक्ट किया गया है। हर सामान के लिए अलग से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

मरीजों के घर तक पहुंचाया जाएगा खाना

ऐसे मरीज जो शहर में अकेले रह रहे हैं और संक्रमित हो गए हैं। प्रशासन उनके घर तक खाना भी पहुंचा रहा है। इसके लिए अलग-अलग रेस्तरां के साथ करार किया गया है,जो रियायती दर पर मरीजों के घरों तक उनके पसंद खाना पहुंचा रहे हैं। शर्त बस इतना है कि ऑर्डर करने से पहले उन्हें अपने पॉजिटिव होने की रिपोर्ट भेजनी होगी।

Read More :Palamu : गड्ढ़े में गिरी पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी, SI की मौत, 23 मई को बनने वाला था दूल्हा

प्रशासन लोगों की हर सुविधा के लिए प्रयासरत : DC

रांची DC छवि रंजन ने कहा कि रांची में बढ़ते मामले को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है। इसके लिए कई जरूरी कदम उठाए जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह 6:30 बजे से 29 अप्रैल सुबह 6:30 बजे तक स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह लागू है। इस दौरान लोगों को जरूरी सामानों की कमी नहीं होने दी जाएगी। लोग बेवजह अपने घरों से बाहर न निकलें। नियमों का पालन करें। राज्य और शहर की सुरक्षा के लिए यह बेहद आवश्यक है।

Read More :पति से अलग होकर 31 की इस महिला ने ससुर से कर ली शादी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर लिस्ट से इनका नाम नहीं कटेगा… जानें

Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

योग से तन-मन में घुली नई ऊर्जा, जीवनशैली अपनाने पर जोर…

Ranchi : रांची के भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT)...

झमाझम बारिश से तर हुआ झारखंड, अगले 5 रोज मौसम रहेगा मेहरबान…

Ranchi : तपती धरती पर आखिरकार मानसून की फुहारों ने...

योग की ऊर्जा से सराबोर हुआ रांची विश्वविद्यालय, मंत्री दे गये ये संदेश…

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय का स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप...

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...