Ranchi : राजधानी रांची के पुंदाग ओपी क्षेत्र के एकलव्य टावर में एक साथ 4 फ्लैट का ताला तोड़कर चोरी की गई। खबर है कि गुरुवार को भोरे-भोर चोर एकलव्य टावर में घुसे। उस वक्त सोसायटी का गार्ड सोया हुआ था। सभी चोर अपनी चप्पलों को खोलकर अपने हाथों में ले लिये ताकि किसी को आहट सुनाई न दे। इल्जाम है कि चोर फ्लैट नंबर 406, 502, 507 और 304 का ताला तोड़कर अंदर घुसे और कीमती गहनों और नकद पर हाथ साफ किया। सभी घरों के लोग ताला बंद कर रांची से बाहर गये हुये थे। खबर है कि अच्छी-खासी चोरी की गई है। ये सारी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई। हालांकि मामले में अबतक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है। फ्लैट्स मालिक के आने के बाद मामला दर्ज किया जायेगा। इस बारे में पुंदाग ओपी प्रभारी कृष्ण तिवारी ने बताया कि चोरी से संबंधित लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस CCTV के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी है। वहीं गार्ड से भी पूछताछ जारी है।
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ भ’गदड़ पर CM हेमंत ने किया यह पोस्ट… देखें
इसे भी पढ़ें :महाकुंभ भग’दड़ पर PM का पहला पोस्ट आया सामने, क्या बोले… जानें
इसे भी पढ़ें :झारखंड में फिर करवट लेगा मौसम, होगा गर्मी का एहसास… जानें कब से
इसे भी पढ़ें :चाईबासा में ए’नकाउंटर, नक्सली ढेर












