Chaibasa : चाईबासा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। यह एनकाउंटर चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र में चल रहा है। सुरक्षाबलों में झारखंड पुलिस और कोबरा 209 बटालियन संयुक्त रूप से ऑपरेशन चला रहे हैं। 2 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। वहीं सर्च ऑपरेशन में अबतक एक नक्सली का शव मिला है। खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। वहीं मौके से 2 इंसास राइफलें भी बरामद की गईं है। मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है।








