spot_img

आपके PAN कार्ड पर किसी ने लोन तो नहीं लिया, ऐसे करें चेक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्ली : फाइनेंशियल सर्विस एप Dhani इन दिनों विवादों का सामना कर रही है। यह एप बिना सिक्योरिटी के लोन प्रोवाइड कराने के मामले में चर्चित है। अब से कुछ दिनों पहले भी Dhani ऐप के जरिए एक अलग तरीके के फ्रॉड की खबरें आई थीं।

बिना लोन लिए डिफॉल्टर हो रहे यूजर

इस केस में उजागर हुआ कि लोगों को पता तक नहीं है और उनके पैन कार्ड पर कंपनी ने किसी और को लोन दे दिया है। कुछ आसान तरीके जिनके जरिए आप घर बैठे मिनटों में चेक कर सकते हैं कि आपके पैन कार्ड पर लोन इश्‍यू हुआ है या नहीं।

फ्रॉड चेक करने का यह है प्रोसेस

  • आपके नाम पर कितने लोन अकाउंट हैं, इसकी जानकारी क्रेडिट स्कोर रिपोर्ट से मिलती है।
  • रिपोर्ट चेक करने के लिए किसी क्रेडिट ब्यूरो की सर्विस लेने की जरूरत पड़ेगी।
  • आप ट्रांसयूनियन सिबिल, इक्विफैक्स, एक्सपीरियन या सीआरआईएफ हाई मार्क जैसे ब्यूरो की सर्विस ले सकते हैं।
  • SBI कार्ड, Paytm, बैंक बाजार आदि भी ब्यूरो के साथ साझेदारी कर रिपोर्ट चेक करने की सुविधा देते हैं।
  • इनमें से जो भी ऑप्शन आसान लगे, उसे चुन लें।
  • संबंधित पोर्टल या ऐप पर क्रेडिट स्कोर चेक करने का ऑप्शन खोजें।
  • एसबीआई कार्ड जैसे कुछ ऐप फ्री में स्कोर चेक करने की सुविधा देते हैं। इसके लिए एसबीआई का क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है।
  • अन्य यूजर अपनी सुविधा के हिसाब से कोई प्लान चुन सकते हैं। इससे आपको बराबर नजर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
  • डेट ऑफ बर्थ (DoB), मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पैन नंबर जैसी कुछ जानकारियां देकर आपका अकाउंट बन जाएगा।
  • अब आप लॉगिन कर रिपोर्ट एक्सेस कर सकते हैं। रिपोर्ट में दिख जाएगा कि आपके नाम पर कितने लोन लिए गए हैं।
  • अगर ऐसा कोई लोन दिखे, जो आपने नहीं लिया तो तत्काल इसकी शिकायत करें। यह शिकायत इनकम टैक्स की वेबसाइट पर की जा सकती है।

Dhani ने भी खुद की शिकायत

मामला तूल पकड़ने के बाद Dhani ने लोगों को बताया कि यह फ्रॉड गलत दस्तावेजों के आधार पर KYC कर किया गया. Dhani ने आशंका जाहिर की है कि फ्रॉड करने वालों ने क्रेडिट ब्यूरो से दूसरों के पैन कार्ड की जानकारी हासिल की होगी। फिलहाल इस मामले में संबंधित लॉ इंफॉर्समेंट एजेंसीज के पास शिकायतों का तांता लगा हुआ है। Dhani ने भी अपनी ओर से पुलिस में शिकायत की है।

इसे भी पढ़ें : लैंड माइन बनाने और प्‍लांट करने में माहिर संतोष का क्‍या हुआ, देखें…

इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना क्या है, जानें…

इसे भी पढ़ें : JCB का रंग पीला क्यों होता है, जानिए

इसे भी पढ़ें : सेहत के लिए अच्‍छा है अंडा, रोजाना ज्‍यादा खाने से हो सकती है बीमारी

इसे भी पढ़ें : Shark ने महिला का पैर मुंह में भर लिया, फिर…

इसे भी पढ़ें : Urfi Javed की ड्रेस देखकर चकराए फैंस

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...

IndiGo की नई सर्विस, केवल 49 रुपये में कैब…

Kohramlive : IndiGo ने हवाई यात्रियों के लिये 'कैब्स...

विदेश जाना हुआ महंगा, पासपोर्ट फीस में बड़ा इजाफा…

Kohramlive : अगर आप घूमने, पढ़ाई करने, नौकरी करने...