रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 28 मार्च से दिन की सभी उड़ानें बंद रहेगी। यह पाबंदी लगभग एक माह तक रहेगी। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि रनवे की मरम्मति का काम होना है। इसी को लेकर यह बदलाव किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : रांची में लगा धारा-144, अधिसूचना जारी
विनोद शर्मा ने बताया कि इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। पूरी उम्मीद है कि अनुमति मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि इस कार्य से फ्लाइट की संख्या में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी। केवल उनकी टाइमिंग को री-शिड्यूल कर दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : 15 लाख लूटकांड का खुलासा, पांच अपराधी धराये, बैंक सेल्स ऑफिसर निकला मास्टरमाइंड
विमान कंपनियों को फ्नाईट की टाइमिंग एडजस्ट करने को कहा गया है। रनवे मरम्मति कार्य के दौरान सुबह और शाम में सिर्फ विमानों को उड़ान भरने और उतरने की अनुमति दी जाएगी। अभी रांची एयरपोर्ट से इंडिगो, गो एयरवेज, एयर एशिया, एयर इंडिया की विमानें रांची से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, हैदराबाद और कोलकाता के लिए उड़ान भरती है।
लॉकडाउन के कारण रनवे मरम्मति का काम हुआ था बाधित
लॉकडाउन के कारण रांची एयरपोर्ट के रनवे मरम्मति का काम बाधित हुआ था। इस काम को पिछले साल मई महीने में ही किया जाना था। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि रनवे की रिकारपेटिंग के अंतिम चरण की कार्य प्रक्रिया बहुत जटिल है। इस कार्य को करने के लिए एक निश्चित तापमान और निश्चित प्रकाश की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें : इनोवा के अंदर ही बना रखी थी तिजोरी,…














