Kohramlive : टीम इंडिया को इंग्लैंड ने एजबेस्टन टेस्ट में हरा दिया। जोहानिसबर्ग और केपटाउन में हार के बाद अब एजबेस्टन में शिकस्त खाने के बाद टीम इंडिया की हार की हैट्रिक पूरी हो गई। इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा बोर चार बल्लेबाजों ने किया। इनमें अपने तेवर के लिये मशहूर होते विराट कोहली पहले नंबर पर है। वहीं हनुमा विहारी, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल ने भी लुटिया डुबोने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दूसरी पारी में ये चारों फ्लॉप रहे। इंग्लैंड खिलाड़ी खासकर एलेक्स लीस के रन आउट होने पर मैदान में ऐसा जोश दिखाते हैं, मानो मैच ही जीत लिया। एक से एक स्टाईल स्क्रीन पर दिखा जाते हैं।
विराट कोहली पहली पारी में 11 तो दूसरी पारी में 20 रन बनाकर आउट हो गये। ओपनर शुभमन गिल 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाये। उपकप्तान केएल राहुल के नहीं होने के कारण शुभमन गिल को टीम में बतौर ओपनर चुना गया। उन्हें चुनने के लिए मयंक अग्रवाल को नजरअंदाज किया गया। कोहली और गिल के बाद हनुमा विहारी और श्रेयस अय्यर भी फेल रहे। हनुमा को तीसरे क्रम पर खेलने का मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने इसका फायदा नहीं उठाया। हनुमा के अनुभव पर कप्तान जसप्रीत बुमराह ने भरोसा जताया। वह पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
दूसरी पारी में घटिया फील्डिंग ने टीम इंडिया को मैच से बाहर कर दिया। बेयरस्टो 39 रन पर थे तब विकेटकीपर पंत कैच छोड़ दिया। लोग बोलते हैं, टफ कैच था। दो जीवनदान का फायदा उठाकर बेयरस्टो ने शतक ठोक दिया और टीम इंडिया मैच हार गई। वहीं पहली पारी में बेहतर बॉलिंग करने वाले भारतीय गेंदबाज दूसरी पारी में बौरा गये। जेने तेने बॉल फेंकने लगे। लेग स्टंप को टारगेट कर ज्यादा बॉल फेंक रहे थे। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। बोलरो की जमकर धुनाई की गई।
इसे भी पढ़ें : साली के चक्कर में टीचर जीजा ने कर दिया…
इसे भी पढ़ें : डकैतों ने कहा- चुप रहिये, कुछ नहीं करेंगे, पर क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : घर में घुस कर चुराया था मोबाइल और साइकिल, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची डीसी की अपील- कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, सतर्क रहें
इसे भी पढ़ें : मजदूरी दर में कटौती को लेकर बवाल… देखें वीडियो








