बिहार की तरह बंगाल में भी पीएम मोदी के दम पर भाजपा को जीत की उम्‍मीद

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : बिहार में चुनाव पूर्व के ओपिनियन पोल और चुनाव बाद के एक्जिट पोल में भाजपा और जदयू की जीत की संभावना नहीं दिख रही थी। रिजल्‍ट इसके उलट आया। सरकार नीतीश के नेतृत्‍व में एनडीए की बनी। भाजपा को पहले से पूरा भरोसा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दम पर बिहार में एनडीए की जीत होगी। पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 2 मई को रिजल्‍ट आएगा। भाजपा को पूरी उम्‍मीद है कि बिहार की तरह बंगाल में भी पीमए मोदी के दम पर भाजपा की जीत होगी। पार्टी को पूरी उम्मीद है कि पश्चिम बंगाल में भी वह बिहार जैसी सफलता दोहरा पाएगी, जहां पीएम की रैलियों वाले इलाकों में उसे जीत हासिल हुई थी।

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह में चाल धंसने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल

अभी पीएम की रैलियों का शेड्यूल तैयार नहीं

पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों का शेड्यूल अभी तैयार नहीं किया गया है। पार्टी के नेताओं का कहना है कि हर चरण की वोटिंग से पहले मोदी की दो रैलियां हो सकती हैं। उल्‍लेखनीय है कि पीएम असम में 6 रैलियों में भाग ले सकते हैं। वहां तीन चरणों में चुनाव होना है। इस तरह यहां भी वह हर चरण से पहले दो रैलियों में जा सकते हैं। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही राउंड में 6 अप्रैल को मतदान होना है।

इसे भी पढ़ें : चाचा-चाची ने नहीं दी बाइक और मोबाइल तो कर दी दोनों की हत्‍या, ऐसे हुआ खुलासा

बंगाल में 7 मार्च को होगी पीएम की रैली

बंगाल में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से 7 मार्च को भी एक रैली को संबोधित किया जाना है। विधानसभा चुनाव के एलान के बाद हो रही इस रैली को महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी की ओर से चुनाव में किसी चेहरे का एलान नहीं किया गया है। ऐसे में सीएम फेस न होने की कमी को बीजेपी पीएम नरेंद्र मोदी की रैलियों के माध्‍यम से पूरा करने को कटिबद्ध है।

इसे भी पढ़ें :सड़क दुर्घटना में एक छात्र और एक छात्रा ने तोड़ा दम, एक गंभीर

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...