spot_img

आसमान से मौत बनकर गिरी बिजली, एक की गई जान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • अधेड़ बारिश होने पर छिप गया इमली के पेड़ के नीचे; पेड़ पर गिरी बिजली

CHAIBASA : पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के पंचायत छोटा रायकमन गांव के टोला उलीपी में शुक्रवार की देर शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। वो अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ बैठा था। इसी दरम्यान बारिश शुरू हो गई और वो एक इमली के पेड़ के नीचे छिप गया। उसके बाकी दोस्त दूसरी जगह छिप गए। आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुपाय हेम्ब्रम के रूप में की गई।

Read More : सीवान के पूर्व सांसद #BahubaliShahabuddin को भी निगल गया #Corona, तिहाड़ जेल के डीजी ने की पुष्टि

काल बैसाखी का दिख रहा असर

बताते चलें कि झारखंड में काल बैसाखी का असर दिखने लगा है। दाे दिनाें से राज्य के कई इलाकाें में बारिश हो रही है। आसमान बादलाें से ढंका है। शुक्रवार काे शाम कई जिलों में 5:20 बजे ही रात जैसा अंधेरा छा गया। करीब 60 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। बिजली भी कड़की। माैसम विभाग के रांची केंद्र के मुताबिक काल बैसाखी के कारण ही माैसम में ऐसा बदलाव हुआ है। इसका असर दाे-तीन दिन तक दिखेगा। दाेपहर बाद माैसम बदलेगा और तेज हवा के साथ बारिश हाेगी। काेल्हान पर इसका ज्यादा असर दिखेगा।



Read More :BREAKING : दिल्ली में एक हफ्ते और बढ़ा लॉकडाउन, जानिए किन चीजों पर लगी पाबंदी

क्या है काल बैसाखी

ग्रीष्म ऋतु में अप्रैल से मई में पूर्वी भारत में मेघ गर्जना, आकाशीय बिजली गिरना और तेज हवा का चलना आम मौसमी घटना है, जिसे काल बैसाखी या नार्वेस्टर कहते हैं। काल बैसाखी का असर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल व ओडिशा में देखने को मिलता है। इसका अधिकतर समय वैशाख माह में पड़ता है। इसलिए इसका नाम काल बैसाख पड़ गया।

Read More :अलविदा बिक्रमजीत: एक्टर के निधन से शोक में डूबा बॉलीवुड, ठुकरा दिये थे पाक के दो बड़े…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूल कल रहेंगे बंद, आदेश जारी…

Ranchi : मोहर्रम के मौके पर 27 जून (शनिवार)...

NH-19 पर दर्दनाक हा’दसा, उजाड़ गया परिवार…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

7 महीने पहले हुई शादी, ससुराल वालों पर खौफनाक इल्जाम!

Palamu : पलामू के तरहसी थाना क्षेत्र में इलाज...

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...