Kohramlive desk : बॉलीवुड में कोरोना का कहर कोहराम मचा कर रखा हुआ है। बॉलीवुड के कई सितारों का निधन कोरोना संक्रमण से हुआ है। अब इसी बीच एक बड़ी खबर आ रही है। बॉलीवुड के सितारे और आर्मी से रिटायर बिक्रमजीत कंवरपाल का कोरोना से निधन हो गया है। बिकरंजित मनोरंजन जगत के उन कलाकारों में से एक थे, जिनकी अदाकारी ने हमेशा फिल्मों में चार चांद लगाए हैं।

बिक्रमजीत कंवरपाल का जन्म हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुआ था। उनके पिता द्वारकानाथ कंवरपाल भारतीय सेना में आर्मी ऑफिसर थे। उन्हें 1963 में उनकी बहादुरी के लिए कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए बिक्रमजीत ने भी सेना को ज्वॉइन किया। बिक्रमजीत ने पढ़ाई पूरी करने के बाद 1989 में इंडियन आर्मी ज्वॉइन की थी।सेना में अपनी बहादुरी और साहस का परिचय देने के बाद 2002 में बतौर मेजर वे आर्मी से रिटायर हुएसेना से रिटायर होने के बाद भी बिक्रमजीत के अंदर कुछ नया और यादगार करने की ललक कम नहीं हुई।

उन्होंने अपने बचपन के सपनों का पीछा करते हुए साल 2003 में बॉलीवुड डेब्यू किया, और यहां से शुरू हुआ उनकी जिंदगी बिक्रमजीत ने पेज 3, पाप, करम, कॉरपोरेट, क्या लव स्टोरी है, खुशबू, हाइजैक, थैंक्स मां, रॉकेट सिंह, आरक्षण, माई फ्रेंड पिंटो, मर्डर 2, जोकर, शौर्य, जब तक है जान, 1971, क्या सुपरकूल हैं हम, जंजीर, द गाजी अटैक, शिनाख्त जैसी फिल्मों में काम किया। फिल्मों में भले ही बिक्रमजीत ने सपोर्टिंग एक्टर का किरदार निभाया लेकिन उन्होंने अपने हर कैरेक्टर में जान डाली। निगेटिव हो या पॉजिटिव, हर किरदार के अनुसार उन्होंने खुद को ढाला. चेहरे पर हकीकत बयां करते भाव के साथ उनकी डायलॉग डिलीवरी कमाल की रही।

जिस कदर फिल्मों में बिक्रमजीत ने ईमानदारी निभाई, वहीं टीवी शोज में भी नजर आया। वे 24, किस्मत, नमक हराम, सिंपली सपने, क्राइम पेट्रोल-दस्तक, अदालत, नीली छतरी वाले, सियासत, कसम तेरे प्यार की, ये है चाहतें, तेनाली रामा, स्पेशल ऑप्स में नजर आ चुके हैं।18 साल के अपने फिल्मी करियर में बिक्रमजीत ने दर्शकों को कभी शिकायत का मौका नहीं दिया।

अपने बचपन के इस अधूरे सपने को पूरा करना ही शायद बिक्रमजीत की जिंदगी का आखिरी पड़ाव था। पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित होने के बाद 1 मई को बिक्रमजीत ने 52 वर्ष की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। पर्दे के इस दिग्गज कलाकार को दोबारा स्क्रीन पर ना देख पाने का मलाल उनके फैंस को हमेशा रहेगा।
पाक एड का ऑफर ठुकरा चुके हैं
एक इंटरव्यू के दौरान बिक्रमजीत कंवरपाल ने बताया था कि उन्हें पाकिस्तान की एक मशहूर टेली नेटवर्क कंपनी का विज्ञापन जो बैंकॉक में शूट होना था, उसे ठुकरा दिया था इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान की मशहूर बिस्किट कंपनी के विज्ञापन को भी करने से मना कर दिया। उन्होंने अपने बातचीच में ये बताया था कि दोनों एड उनके कॉर्डिनेटर से लगातार संपर्क में लगे थे। वे उन्हें अच्छे रकम भी ऑफर किया था लेकिन उन्होंने एड नहीं किया। एड न स्वीकार करने के पीछे उन्होंने ये कहा था कि वह बीते कुछ सालों से पाकिस्तान का देश के प्रति रवैया ठीक नहीं था, शरहद पर जिस तरह से पाक अपना रुख किये हुआ था उससे मुझे दुख था।

नील नितिन मुकेश ने दी श्रद्धांजलि
एक्टर बिक्रमजीत कंवरपाल को श्रद्धांजलि देते हुए नील नितिन मुकेश ने लिखा है कि अत्यंत दुखद समाचार। मैं मेजर बिक्रमजीत को इतने सालों से जानता हूं। उन्होंने और मैंने एक साथ कई फिल्मों पर काम किया है। आखिरी बाईपास रोड है। वह एक शानदार, उत्साहजनक और ऊर्जावान इंसान के रूप में हमेशा याद किया जाएगा। #मेरे प्रिय मित्र आपको याद करेंगे।
Extremely sad news . I’ve known Major Bikramjeet for so many years. He and I have worked on so many films together. The last being Bypass Road. Such a fantastic, encouraging and energetic human being he was and will always be remembered as. #RIP My dear friend will miss you ???????????????? pic.twitter.com/8NE6FeZ6Ei
— Neil Nitin Mukesh (@NeilNMukesh) May 1, 2021
निर्देशक विक्रम भट्ट भी हुए दुखी
निर्देशक विक्रम भट्ट ने भी उनके निधन पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि मेजर बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन हो गया है। इस महामारी ने उन्हें हमसे छीन लिया। मैंने उनके साथ कई फिल्में की। हर एक जीवन जो हम खो देते हैं वो केवल एक नंबर नहीं है। हर एक दिन विशेष मित्र, उनकी आात्मा को शांति मिले।
Read More :पुरुष पुजारी की नहीं, एक गर्भवती महिला की निकली पहली सुरक्षित ममी






