spot_img

रांची में हाथियों की दस्तक, छतों पर चढ़ा पूरा टोला… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रात गहराती गई और जंगल की तरफ से आई आहट ने हरीजन टोला के लोगों की नींद उड़ा दी। राजधानी रांची से सटे ओरमांझी में भगवान बिरसा जैविक उद्यान के समीप स्थित हरीजन टोला में दो जंगली हाथियों के पहुंचने से पूरे इलाके में दहशत छा गया। हाथियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने घरों से निकलकर सुरक्षित जगहों का रुख किया। कई परिवार बाल-बच्चों के साथ आसपास के घरों की छतों पर चढ़ गये और पूरी रात जागकर बिताने को मजबूर हैं।

जंगल से निकले हाथी, गांव में मचा तहलका

खबर है कि दोनों जंगली हाथी रूक्का के जंगल की ओर से होते हुये हरीजन टोला के पास पहुंचे हैं। रात के सन्नाटे में हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी। कोई बच्चों को संभालता नजर आया तो कोई छत पर बैठकर नीचे की ओर नजरें गड़ाये रहा। टोला में इस वक्त डर का आलम ऐसा है कि लोगों को अपने घरों के भीतर भी चैन नहीं मिल रहा। ग्रामीणों को डर है कि कहीं हाथी बस्ती की ओर आगे न बढ़ जायें। हाथियों की सूचना मिलने के बाद ओरमांझी वन विभाग के कर्मचारी भी सक्रिय हो गये हैं। टीम हाथियों को आबादी वाले इलाके से दूर जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश में जुटी है। हरीजन टोला में फिलहाल हर तरफ चिंता और बेचैनी है। घरों के भीतर सन्नाटा है, लेकिन छतों पर लोगों की आंखों में नींद नहीं। दो हाथियों की दस्तक ने पूरी बस्ती को रतजगे पर मजबूर कर दिया है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग तक रात सुरक्षित गुजरने की दुआ कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :

हवा में लड़खड़ाया CM का हेलीकॉप्टर, फिर…

Bihar : बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने...

‘हाथी चले बाजार, कुत्ता…’, CM ने कार्रवाई के दिये निर्देश

Bihar : 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विवाद के...

RBI बोर्ड में 3 नये चेहरे, अकबरुद्दीन समेत इन दिग्गजों की एंट्री

Kohramlive : केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

झारखंड में 2119 वेटलैंड की होगी जांच, CM हेमंत सोरेन ने दिये बड़े निर्देश

Ranchi : झारखंड के प्राकृतिक जल क्षेत्रों को बचाने...

अब झारखंड में ही बनेंगे एयर होस्टेस से ग्राउंड क्रू तक, ट्रेनिंग जल्द…

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिये एविएशन सेक्टर...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: