Kohramlive Desk: दुनिया के महान टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने गुरुवार को प्रोफेशनल टेनिस से संन्यास लेने का ऐलान किया। एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह अगले हफ्ते लेवर कप के बाद पेशेवर टेनिस से संन्यास ले लेंगे। उन्होंने कहा कि ये मेरा आखिरी एटीपी इवेंट होगा।
To my tennis family and beyond,
With Love,
Roger pic.twitter.com/1UISwK1NIN— Roger Federer (@rogerfederer) September 15, 2022
जीते हैं 20 ग्रैंड स्लैम खिताब
फेडरर ने 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं और उन्हें दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो मैसेज के जरिए अपने फैंस और खिलाड़ियों का आभार जताया है। उन्होंने दो पेज का एक नोट सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अब वह 41 साल के हो गए हैं और उनकी बॉडी की भी सीमाएं हैं। लगातार इंजरी और ऑपरेशन ने बॉडी को थका दिया है।
खेले 1500 से से ज्यादा मैच
फेडरर ने भावुक नोट में लिखा कि अपने 24 साल के टेनिस करियर में उन्होंने 1500 से ज्यादा मैच खेले हैं. अब वक्त आ गया है कि पेशेवर करियर को विराम दिया जाए. उन्होंने कहा कि वह आगे टेनिस खेलते रहेंगे, लेकिन ग्रैंड स्लैम और एटीपी टूर टेनिस अब नहीं खेलने का निर्णय लिया है।
इसे भी पढ़ें : मॉर्निंग वॉक पर निकला दसू मेहता फिर घर नहीं लौटा… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी मासूम, देखें क्या है हाल
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत के घर पहुंच गया शिक्षकों का हुजूम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :“कबूतरबाजी” में दलेर मेहंदी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत…
इसे भी पढ़ें :अपराधियों के उठते फन को कुचल देने का फरमान
इसे भी पढ़ें :पटरी क्या पार किया, खत्म हो गया पूरा परिवार…देखें








