LUCKNOW (ARTI GUPTA): सीखते-सीखते अगर कमाने का हुनर आ जाए तो क्या बात है। अगर ऐसा सीखना हो तो एक बार किशमिश स्वीट्स बेकरी में झांक लें। अनाथ बच्चों को केक बनाना सिखाया गया, वह भी बिल्कुल निःशुल्क। यह अनाथ बच्चे लखनऊ के मोती नगर के लीलावती मुंशी बालिका गृह अनाथ आश्रम के हैं। उन्हें केक बनाने का हुनर सिखाया है मध्य प्रदेश के दुर्गा गुप्ता सुपर बेकर ने। मौके पर अखिल भारतीय सुविचार सुप्रेरणा शोध संस्थान ने अनाथ आश्रम के पदाधिकारी माया हंस, नीलम सिंह, कुसुम, रेनू सहित सभी को श्रीफल, प्रमाण पत्र, अंग वस्त्र आदि से नवाजा। वहीं दीप प्रज्ज्वलित कर क्लास शुरू किया। इस कार्यक्रम में संस्था संस्थापक आचार्य आशुकवि पंकज, संस्था के राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष बीना गुप्ता और किशमिश स्वीट्स बेकरी ट्रेनर दुर्गा गुप्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : परेशान रहे RMC में काम कराने गये लोग…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : रांची में 9 PDS दुकानदारों को शोकॉज
इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें
इसे भी पढ़ें : ”करीम” के खानों का जायका लें क्रिकेटर बोले, वाह… क्या स्वाद है, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें






