- कुछ एप्स बहुत हेवी होते हैं और इंटरनल मेमोरी का ज्यादा स्पेस ले लेते हैं।
- मोबाइल के RAM में स्पेस कम होने पर हैंग करने की आती है समस्या
- अनचाहे ऐप्स हटाना आसान
कोहराम लाइव डेस्क : आवश्यकताओं के हिसाब से कई बार आपको कुछ खास काम के लिए अलग-अलग एप्स डाउनलोड करने पड़ते हैं। कुछ एप एक बार मोबाइल में डाउनलोड तो हो जाते हैं, लेकिन इन्हें हटाना बहुत मुश्किल होता है। इन अनचाहे एप्स की समस्या ये है कि ये आपके इंटरनल मेमोरी में स्टोर होते हैं और बेवजह मोबाइल की स्पीड स्लो कर देते हैं। आइए हम आपको रूबरू कराते हैं अनचाहे एप्स हटाने के तरीके से।
टाइमपास करने के लिए ज्यादातर लोग मोबाइल गेम डाउनलोड कर लेते हैं। इनकी समस्या ये एप्स बहुत हेवी होते हैं और इंटरनल मेमोरी का ज्यादा स्पेस ले लेते हैं। अगर आपके मोबाइल के RAM में स्पेस कम होता है तो ये हैंग करने लगता है। हैंडसेट धीरे काम करने लगता है। ऐसे में अनचाहे एप्स को हटाने जरूरी हो जाता है।
डिलीट नहीं होने वाले एप को ऐसे हटाएं
इस ट्रिक को यूज करने के लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन को Reboot करना होगा। पिफर गूगल प्ले स्टोर में जाकर superuser app को डाउनलोड करना होगा।
इसे भी पढ़ें :दिवाली के लिए घर पर ही ऐसे बनाएं कलरफुल LED लाइट
ऐसे अपनाएं प्रोसेस
- इसके बाद एप को ओपन करें।
- आपको ऊपर सेंटर में डिलीट का ऑप्शन दिखाई देगा, यहां क्लिक करें।
- आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी, जिसमें system application का ऑप्शन आएगा।
- इस पर क्लिक करते ही आपके स्मार्टफोन में system app दिखाई देंगे।
- जो एप डिलीट करना चाहते हैं, उसे सेलेक्ट करें और delete icon पर क्लिक कर दें।
इसे भी पढ़ें :Redmi 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, ये होंगे फीचर्स
इसे भी पढ़ें :#PFRDA : मोदी सरकार सबके लिए देगी NPS का तोहफा












