कोहराम लाइव डेस्क: Redmi 5G स्मार्टफोन जल्द होगा लॉन्च, ऐसे होंगे फीचर्स। चीनी कंपनी Xiaomi की तरफ से जल्द Redmi के दो नए 5G स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की जाएगी। यह दोनों स्मार्टफोन Redmi Note 9 सीरीज के स्मार्टफोन होंगे। इस सीरीज के नए स्मार्टफोन को TENAA पर स्पॉट किया गया है। TENAA की लिस्टिंग के मुताबिक Redmi Note 9 सीरीज के नए स्मार्टफोन में 6,000mAh का बैटरी सपोर्ट मिलेगा।
Redmi note 9 में मिलेगा 48MP प्राइमरी कैमरा
Redmi note 9 सीरीज के स्मार्टफोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का होगा। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 8MP का लेंस दिया गया है। फोन में 2.0GHz CPU का सपोर्ट दिया जा सकता है। यह फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट 4GB+64GB, 6GB+128GB और 8GB+256GB में आएगा। फोन में डिस्पले के तौर पर 6.53 इंच LCD का सपोर्ट मिलेगा। वहीं फोन में सिक्योरिटी फीचर के तौर पर साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट दिया गया है।
इसे भी पढ़ें :Murder : लोहरदगा में जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या
ब्राइट ब्लू लाइट कलर ऑप्शन में आएगी नजर
Redmi note 9 सीरीज के नए स्मार्टफोन को ब्राइट ब्लू लाइट कलर ऑप्शन में स्पॉट किया गया है। हालांकि लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन को ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और पर्पल, रेड, ग्रीन और ऑरेंज कलर ऑप्शन में भी पेश किया जा सकता है। रेडमी नोट 9 सीरीज में वाटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले का सपोर्ट दिया जा सकता है। स्मार्टफोन को बजट सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है। एक अन्य लीक रिपोर्ट की मानें, तो रेडमी का नया 5G स्मार्टफोन Redmi 10 या फिर Redmi Note 10 के नाम से भी पेश किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें :TB हारेगा, देश जीतेगा…लातेहार में शुरू हुआ कार्यक्रम
6.53 इंच फुल एचडी डिस्पले के साथ होगा लॉन्च
Redmi Note 9 की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन 6.53 इंच फुल एचडी डिस्पले के साथ आएगा, स्मार्टफोन में कुल 5 कैमरे मिलेंगे। रियर पैनल पर चार कैमरे जबकि फ्रंट पैनल पर एक कैमरा दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर प्राइमरी कैमरे के तौर पर 48MP का लेंस मिलेगा, जबकि तीन अन्य लेंस 8MP 118 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिलेगा, जो 2MP माइक्रो सेंसर और 2MP डेप्थ कैमरा (ऑटो फोकस) के साथ आता है। वहीं फ्रंट फेसिंग कैमरे के तौर पर 13MP का कैमरा दिया गया है। अगर परफॉर्मेंस की बात करें, तो Redmi Note 9 स्मार्टफोन MediaTek गेमिंग फोकस्ड Helio G85 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा। फोन में पावरबैकअप के लिए 5020mAh की बैटरी मिलेगी, जो 22.5W फास्ट चार्जर को सपोर्ट करेगा।
इसे भी पढ़ें :Divider से टकराने के बाद धू-धू कर जल गई कार












