Jamshedpur : गुरुवार की सुबह 8 बजे एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक पर कपाली स्थित अपने मायके से कलिकापुर अपने ससुराल जा रही थी। दोमुहानी नया पुल के पास महिला का दुपट्टा बाइक के चेन में फंस गया। जिस कारण महिला सड़क पर सिर के बल गिर गई। महिला का हेलमेट गिर गया और उसे सिर में गहरी चोट आई। महिला को आनन –फानन में टीएमएच लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान रानी कुमारी (32) के रूप में की गई है। मृतका के चाचा ससुर घनश्याम कुंभकर ने बताया- रानी अपने पति के साथ बुधवार की शाम मायके गई थी। गुरुवार की सुबह दोनों बच्चों के साथ वे लोग ससुराल वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतका की एक 4 साल की बेटी और एक डेढ़ साल का बेटा है। यह घटना सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी नया पुल के पास की है।
Read More : UIDAI में इतने पदों पर निकली भर्ती, जानें कब तक कर सकते हैं अप्लाई
Read More : टॉस से चुनी जा रही थी दुल्हन, देखें फिर क्या हुआ…
Read More : मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More :बच्चे को प्लेटफार्म पर छोड़, ट्रेन के आगे कूदी महिला
Read More :ये Mobile App तुरंत हटा दें फोन से, झेलना पड़ जाएगा भारी नुकसान
Read More :झाड़ी में नग्न मिली युवती की लाश, इलाके में सनसनी
Read More :मर्डर के बाद रेप करने वाले सनकी कैदी के साथ जेल के अंदर क्या हुआ, देखें…
Read More :अब थाना और कोर्ट के चक्कर में पड़े गार्जियन, देखें वीडियो…
Read More :रातों रात अमीर बनने की चाह में जा रहा है जेल, देखें कैसे…
Read More :जज उत्तम आनंद मौत मामला : सुराग देने वाले को अब 10 लाख का इनाम










