Pakur(Jay) : दारू की बुरी लत ने अजीजुल शेख को कातिल बना दिया। उसने अपनी पत्नी सायरा बीबी की बड़ी ही बेरहमी से गला घोंट कर हत्या कर दी। वहीं हत्या को सुसाइड बनाने के इरादे से पत्नी की डेड बॉडी को फांसी के फंदे पर लटका दिया। तीन बच्चों की मां सायरा बीबी अपने पियक्कड़ पति की हरकत पर अक्सर ऐतराज जताया करती थी, उसे रोका-टोका करती थी। इस वजह से अजीजुल शेख कभी-कभी अपनी पत्नी को जालिमों की तरह मारा-पीटा भी करता था। इस शराबी की हरकत से घरवालों के साथ-साथ उसके गांव के लोग भी परेशान थे। कई दफा गांव में पंचायत भी हुई, ताकि वो सुधर जाये, पर वह पीना नहीं छोड़ा। नतीजा भयावह सामने आया। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये अजीजुल शेख को गिरफ्तार कर लिया। यह लोमहर्षक वारदात पाकुड़ के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंजना गांव में हुई।
घटना के बाद गांव के कुछ लोगों ने बताया कि अंजना गांव में रहनेवाले अजीजुल शेख का निकाह उसके गांव में ही रहनेवाली सायरा बीबी के साथ हुआ था। शादी होने के बाद कुछ साल दोनों के रिश्ते बहुत मधुर थे। सबकुछ ठीक-ठाक था। दोनों को तीन बच्चे भी हैं। इसी बीच अजीजुल शेख को शराब पीने की बुरी लत लग गई। ऐसा कोई दिन नहीं होता जब वह नशे में टून होकर घर नहीं आता। शराब के नशे में वो घर में लड़ाई भी करता था। पत्नी को बेतरह पीट देना उसकी फितरत हो गई थी। उसे कई दफा समझाया-बुझाया गया, पर उसपर कोई असर नहीं हुआ। इस तरह दारू के चक्कर में हंसता-खेलता एक परिवार उजड़ गया। सुनें क्या बोले मुफस्सिल के थानेदार मिंटू भारती…
इसे भी पढ़ें : देखते ही देखते 30 दुकानें हो गई स्वाहा… देखें कहां
इसे भी पढ़ें : दुकान में आग लगाने की कोशिश का इल्जाम, जांच में जुटी पुलिस
इसे भी पढ़ें :जमीन के लफड़े में चाचा को मार डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :T20 WC : Team India के बॉलर्स ने बरपाया कहर, Bangladesh को 5 रन से हराया
इसे भी पढ़ें :वुल्लर झील में मछली पकड़ने गये तीन लोगों के साथ ये क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें :T20 World Cup : टीम इंडिया ने बांग्लादेश को दिया 185 रनों का लक्ष्य














