लातेहार : मनिका पुलिस ने 69 मवेशियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाकर कब्जे में लिया। एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रांची-मेदिनीनगर रोड में तीन ट्रक से 43 दुधारु भैंस और भैंस के 26 बच्चों को कब्जे में लिया। तीनों ट्रकों को पुलिस ने जब्त कर लिया। मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।
पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ स्मृति भगत ने बताया कि 14 पहिया वाहन में 12 पशुओं को ले जाने की अनुमति है, लेकिन वाहन में क्षमता से अधिक पशुओं को ले जाया जा रहा था। इंस्पेक्टर नरेश राम ने कहा कि पशुओं के तस्करी के खिलाफ छापामारी जारी रहेगा।
इसे भी पढ़ें : कल तक 40 लाख पहुंचाओ वरना ठोक देंगे
इसे भी पढ़ें : Dhanbad में दिनदहाड़े रिकवरी एजेंट को मारी गोली
इसे भी पढ़ें : पेड़ से लटकी मिली 10 दिन से लापता युवक की लाश
इसे भी पढ़ें : शौच के लिए निकली नाबालिग से GangRape, दो आरोपी गिरफ्तार












