spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गाजीपुर बॉर्डर पहुंचने लगे किसान, जानिए दिल्‍ली का क्‍या है ताजा हाल

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्‍ली : दिल्ली की सीमाओं पर कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसान नेता राकेश टिकैत के आंसुओं के सैलाब के बाद किसान आंदोलन एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। पश्चिमी यूपी और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से किसानों का गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचना शुरू हो गया है। राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता जयंत चौधरी गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे। कृषि कानूनों के खिलाफ यहां किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है।

वहीं, गाजीपुर बॉर्डर को दोनों ओर से बंद कर दिया गया है। दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर पर आज ग्रामीणों की महापंचायत होगी। हाईवे खोलने की मांग पर ग्रामीण अड़े हुए हैं। बॉर्डर पर राजस्थान सीमा में धरना दे रहे किसानों के प्रति ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। प्रशासनिक अधिकारी लगातार आंदोलन कर रहे किसानों से बातचीत कर रहे हैं। लंबे समय से हाईवे बंद होने से ग्रामीणों की आजीविका पर असर पड़ रहा है।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राकेश टिकैत से कल रात फ़ोन पर बात की है। राकेश टिकैत की सेहत के बारे में हाल-चाल जाना और कहा है कि समाजवादी पार्टी किसानों के हित की लड़ाई लड़ रही है।

वायरलेस सेट छीनने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार 

दिल्ली पुलिस ने नांगलोई में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान 26 जनवरी को कांस्टेबल सोनू से वायरलेस सेट छीनने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से सेट बरामद कर लिया गया है। वह पहले दिल्ली के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 2019 में दर्ज तीन अलग-अलग मामलों में शामिल था।

Read More : बहू ने सास के साथ किया ऐसा कि सुनकर रोंगटे हो जाएंगे खड़े

गाजीपुर बॉर्डर सील

गाजीपुर बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। जिसके बाद ट्रैफिक को डायवर्जन किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, नेशनल हाईवे-24 और गाज़ीपुर बॉर्डर आने और जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, एनएच 24, एनएच 9, रोड नंबर 56, 57 ए, कोंडली, पेपर मार्केट, टेल्को टी पॉइंट, ईडीएम मॉल, अक्षरधाम और निजामुद्दीन खट्टा से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। इलाके में ट्रैफिक बहुत भारी है। वहीं, सिंघु, औचंदी, मंगेश, सबोली, पियाउ मनियारी सीमाएं बंद हो गईं। लामपुर, सफियाबाद, सिंघु स्कूल और पल्ला टोल टैक्स सीमाएं खोली गईं।

Read More : पत्‍नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा, और‍ फिर कर दिया ये…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...