RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में लोगों का पुलिस पर भरोसा नहीं रह गया है। मकान मालिक चोरों से गुहार लगा रहे हैं कि उनके घर में चोरी हो चुकी है, जत: अब कोशिश करने से कोई फायदा नहीं है। घरों के आगे इस तरह की बातें लिखकर लगाया जा रहा पोस्टर। जानकारी के अनुसार, पुंदाग इलाके में आधा दर्जनों घरों में लोग इस तरह के पोस्टर लगा चुके हैं।
Read More :तेज रफ्तार एंबुलेंस ने घर की बाउंड्री में मारी टक्कर, तीन जख्मी
चोरी की शिकायत पर पुलिस करती है खानापूर्ति
लोगों का कहना है कि लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस को शिकायत करने पर फकत खानापूर्ति की जाती है। शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। लोगों में न केवल चोरों का डर है, बल्कि अब पुलिस पर भी विश्वास नहीं है। गौरतलब है कि शनिवार की रात चोरों ने भगवती नगर के आधा दर्जन घरों को अपना निशाना बनाया और ताला तोड़कर नकदी समेत करीब आठ लाख रुपये के जेवरात चुरा लिये।
Read More :अब #Paytm से भी बुक होगी वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट!
एक ही इलाके में चोरी की घटना को दो बार चोरों ने दिया अंजाम
पुंदाग के भगवती नगर के रेखा देवी और ग्रामीण बैंक में कार्यरत संजीव खन्ना के मकान में दोबारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। चोरों ने उनके मकान को एक माह पहले भी निशाना बनाया था। इसके बाद बीते शनिवार की रात भी चोरों ने घर का ताला तोड़कर नगदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपए के जेवरात की चोरी कर ली।
Read More :तालाब में मिली अधेड़ की लाश, रविवार की दोपहर बच्चों ने देखा था तालाब में नहाते






