नई दिल्ली: आपको वैक्सीन के लिए यहां-वहां भटकने की जरूरत नहीं है. अब आप घर बैठे वैक्सीनेशन स्लॉट बुक कर सकते हैं. दरअसल, देश की सबसे बड़ी ई-वॉलेट कंपनी Paytm ने सोमवार को कहा कि उसके यूजर्स अब उसके ऐप पर वैक्सीन के लिए उपलब्ध स्लॉट खोजने के अलावा वैक्सीन लगवाने के लिए स्लॉट बुक भी कर सकते हैं.
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘पेटीएम यूजर्स अब पेटीएम ऐप के जरिए अपने सबसे करीबी केंद्रों में वैक्सीन के लिए स्लॉट तलाश और बुक भी कर सकते हैं. इस सर्विस से भारतीयों को वैक्सीन लगवाने और प्रतिरोधक क्षमता हासिल करने के लिए आसानी से स्लॉट बुक करने में मदद मिलेगी. इससे मौजूदा महामारी के खिलाफ लड़ने में सहयोग होगा.”
कई कंपनियां वैक्सीन के लिए बुकिंग सर्विस की मंजूरी मांग रही हैं
कोविन के प्रमुख आर एस शर्मा ने हाल ही में कहा था कि पेटीएम, मेकमाईट्रिप और इंफोसिस जैसी प्रमुख डिजिटल कंपनियों सहित एक दर्जन से ज्यादा कंपनियां वैक्सीन के लिए बुकिंग सेवा उपलब्ध कराने की मंजूरी मांग रही हैं. बता दें कि सरकार ने पिछले महीने कोविन को थर्ड पार्टी ऐप के साथ जोड़ने की खातिर नए दिशानिर्देश जारी किए थे जिससे डिजिटल ऐप के लिए इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया.
इससे पहले मई में पेटीएम ने यूजर्स की टीके के लिए स्लॉट तलाशने में मदद करने के उद्देश्य से अपने ऐप पर ‘वैक्सीन फाउंडर’ सुविधा शुरू की थी. पेटीएम के एक प्रवक्ता ने कहा, ”हमारी कोशिश है कि हम भारत की इस महामारी से और मजबूत होकर निकलने में मदद करें. हमारे वैक्सीन फाइंडर से नागरिकों को सबसे करीबी केंद्रों में आसानी से स्लॉट बुक करने और टीका लगवाने में मदद मिलेगी.”
इसे भी पढ़ें :12 रुपये में लोग बेच रहे अपनी खूबसूरत बिल्डिंग, जानिए क्यों
इसे भी पढ़ें :VIDEO: देखिए कैसे, देखते ही देखते जमीन में समा गई कार






